फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad Maurya joins Samajwadi Party with many BJP MLAs.

भाजपा में चिंता: स्वामी प्रसाद मौर्य से डिप्टी सीएम केशव मौर्य की अपील, कहा- जल्दबाजी में न लें निर्णय

Tue, 11 Jan 2022 09:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Jan 2022 09:11 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके बैठकर बात करने और जल्दबाजी में निर्णय न लेने की अपील की है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya joins Samajwadi Party with many BJP MLAs.
स्वामी प्रसाद मौर्य व केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना से विधायक हैं। उनके अलावा तिंदवारी से विधायक बृजेश प्रजापति, बिल्हौर से विधायक भगवती सागर और तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है। रोशन लाल वर्मा ही स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा लेकर राजभवन गए थे। इन सभी लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि सम्मान और स्वाभिमान मेरी पहली थाती है। दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगारों व लघु व मध्यम उद्यमियों पर सरकार का रवैया ठीक नहीं है। अत: इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के सवाल पर कहा कि हम जहां होते हैं, सरकार उसी की बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस्तीफे की खबरों के बीच एक अन्य मंत्री धरम सिंह सैनी ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे बड़े भाई जैसे हैं लेकिन मैं भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं।



स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उन्हें जल्दबाजी में निर्णय न लेने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है मैं नहीं जानता हूं। उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुए फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं।
 
ये विधायक भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में हुए शामिल
स्वामी प्रसाद मौर्य - पडरौना
बृजेश प्रजापति- तिंदवारी (बांदा)
रोशन लाल वर्मा - तिलहर
भगवती सागर - बिल्हौर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed