भड़के मौर्य, कहा अभी तो ये ट्रेलर है, मायावती को मैं सिखाऊंगा राजनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी प्रसाद मौर्य दिल्ली में ओम माथुर से मिलकर लखनऊ लौटे हैं। मायावती ने विधायकों की मीटिंग करके नेता प्रतिपक्ष का नाम तय किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी प्रसाद को खूब खरी-खोटी सुनाई, उनके बयान से भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिवालिया मानसिकता के चलते माया अनाप-शनाप बयान दे रही हैं। मौर्य ने कहा, मेरी वजह से बसपा में विधायकों की वापसी हुई। मायावती को मैंने घुटने टेकना सिखाया अब राजनीति करना भी सिखाऊंगा।
मौर्ये ने कहा, मायावती का जनाधार खिसक चुका है। वह दवाब में हैं इसलिए उन्होंने दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बाबा साहब के सिद्धांतों को बेचा और बीएसपी को टिकट बेचने का बाजार बनाया।
माया का आचरण जगजाहिर
मौर्य ने कहा मेरा दामन तो पाक-साफ है लेकिन सामने वाले को अपना दामन देखना चाहिए। एक नहीं अनेकों दाग हैं। इस्तीफा देने के बाद सभी मुझे बधाई दे रहे हैं। अभी तो ये ट्रेलर है वक्त बताएगा कौन किसके साथ है।