फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swami prasad counter attacks on mayawati

भड़के मौर्य, कहा अभी तो ये ट्रेलर है, मायावती को मैं सिखाऊंगा राजनीति

Sat, 25 Jun 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jun 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
swami prasad counter attacks on mayawati
- फोटो : amar ujala
मायावती ने जिम्मेदारों को बाहर का रास्ता दिखाया। माया कहती हैं, जिसको उन्होंने निकाला उसकी राजनीति खत्म हुई, मैं कहता हूं अब माया की राजनीति खत्म होगी। राजनी‌त‌ि क्या होती है ये मैं अब मायावती को स‌िखाऊंगा। ये बातें स्वामी प्रसाद मौर्य ने श‌न‌िवार को मायावती के प्रेस कॉन्फेंस के बाद कहीं। 
विज्ञापन

 

स्वामी प्रसाद मौर्य द‌िल्ली में ओम माथुर से म‌िलकर लखनऊ लौटे हैं।  मायावती ने व‌िधायकों की मीट‌िंग करके नेता प्रत‌िपक्ष का नाम तय क‌िया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी प्रसाद को खूब खरी-खोटी सुनाई, उनके बयान से भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिवालिया मानसिकता के चलते माया अनाप-शनाप बयान दे रही हैं। मौर्य ने कहा, मेरी वजह से बसपा में व‌िधायकों की वापसी हुई। मायावती को मैंने घुटने टेकना स‌िखाया अब राजनीत‌ि करना भी स‌िखाऊंगा।

विज्ञापन

 

मौर्ये ने कहा, मायावती का जनाधार ख‌िसक चुका है। वह दवाब में हैं इसल‌िए उन्होंने दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बाबा साहब के स‌िद्धांतों को बेचा और बीएसपी को ट‌िकट बेचने का बाजार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

माया का आचरण जगजाह‌िर

swami prasad counter attacks on mayawati
स्वामी प्रसाद ने ये भी कहा क‌‌ि माया का आचरण जगजाह‌िर है। उन्होंने कहा, मायावती की मीट‌िंग में कई व‌िधायक नहीं पहुंचे और कई व‌िधायकों को मैंने जानबूझकर भेजा। मौर्य ने कहा,  मेरी गैर मौजूदगी में ये मीट‌िंग अवैध है। मौर्य ने कहा क‌ि माया ने नेताओं का शोषण क‌िया। जो पैसा नहीं देता था उसके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। 

मौर्य ने कहा मेरा दामन तो पाक-साफ है ल‌‌ेक‌िन सामने वाले को अपना दामन देखना चाह‌िए। एक नहीं अनेकों दाग हैं। इस्तीफा देने के बाद सभी मुझे बधाई दे रहे हैं। अभी तो ये ट्रेलर है वक्त बताएगा कौन क‌िसके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed