फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Paramhansacharya breaks his anshan in Ayodhya.

Ayodhya: प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद माने परमहंसाचार्य, भगत सिंह को आतंकवादी कहने पर बैठे थे अनशन पर

Sun, 17 Jul 2022 01:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Jul 2022 01:24 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल के सांसद द्वारा भगत सिंह पर टिप्प्णी करने से नाराज स्वामी परमहंसाचार्य ने अपना अनशन तोड़ दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि संवैधानिक तरीके से वह लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Swami Paramhansacharya breaks his anshan in Ayodhya.
परमहंसाचार्य का अनशन तुड़वाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह मान के द्वारा भगत सिंह पर अमर्यादित टिप्पणी से आहत होकर आमरण अनशन पर बैठे जगत गुरु परमहंसाचार्य ने प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि संवैधानिक तरीके से उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन


पंजाब के संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भगत सिंह को आतंकवादी शब्द से संबोधित किया था। जिसके बाद अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंसाचार्य ने तहरीर देते हुए अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग की थी। साथ ही एलान किया था कि जो सांसद का सिर कलम करके लाएगा उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


सावन मेले के बीच अचानक परमहंसाचार्य के अनशन पर बैठने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अनशन पर बैठते ही प्रशासन के अधिकारी परमहंस आचार्य को मनाने में जुट गए। रविवार को सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तपस्वी छावनी पहुंचा और परमहंसाचार्य से अनशन तोड़ने का निवेदन किया। काफी मनाने के बाद परमहंस मान गए और प्रशासन ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमहंसाचार्य ने कहा कि प्रशासन के निवेदन पर वे मान गए हैं लेकिन उनकी संवैधानिक तरीके से लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को आहुति दी है। उनका अपमान देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कोई अगर ऐसे महापुरुषों को आतंकवादी कहेगा तो उन्हें इस धरती पर नहीं रहने दिया जाएगा। सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि महाराज जी ने अनशन तोड़ दिया है उनकी तहरीर पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed