{"_id":"63f194b81fa48730f1004d5e","slug":"suv-car-falls-from-polytechnic-flyover-in-lucknow-many-killed-and-injured-in-road-accident-2023-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Road Accident: लखनऊ में पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Road Accident: लखनऊ में पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत और एक घायल
Sun, 19 Feb 2023 08:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:47 AM IST
सार
यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ में पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से बेकाबू होकर एक एसयूवी गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे एसयूवी (बोलेरो, यूपी32 एनएफ 9617) से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे।
इस दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में इंदिरानगर का प्रियांशु, निशातगंज का अमित, तकरोही का हर्ष और डूडा कॉलोनी निवासी राजकुमार एसयूवी में ही फंसे थे। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चौथे युवक को एसयूवी से निकालने में आधे घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में प्रियांशु, अमित और राजकुमार शामिल हैं, जबकि हर्ष की हालत गंभीर है। चारों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

चौकी इंचार्ज पॉलीटेक्निक भरत पाठक ने बताया कि एसयूवी ओलंपिया जिम के ट्रेनर अमित के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के वक्त वह भी गाड़ी में था। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वाहनों को फ्लाईओवर से जाने नहीं दिया गया।