फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sutters of shops down till 9 pm in lucknow

नाइट कर्फ्यू का दूसरा दिन : रात नौ बजे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 10 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sutters of shops down till 9 pm in lucknow
अमीनाबाद में साढ़े आठ बजते ही उठने लगी बाजार। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू के दूसरे दिन शाम के सात बजते ही ज्यादातर इलाकों में कारोबारी दुकानें बढ़ाने लगे थे। साढ़े आठ बजते-बजते ज्यादातर इलाकों में शटर बंद हो चुके थे।
विज्ञापन

इक्का-दुक्का जो खुले रह गए थे, वे भी नौ बजे से पहले बंद हो गए। अमीनाबाद में सवा आठ बजे तक ज्यादातर दुकानदार घर जा चुके थे, चौक में भी साढ़े आठ से पहले शटर गिर चुके थे और रेस्टोरेंट खाली हो चुके थे।
विज्ञापन

डालीगंज में जरूरी सामानों की एक-दो दुकानें छोड़ सभी दुकानें बंद हो गई थीं। पौने नौ बजे अलीगंज की सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। कानपुर रोड, चारबाग व कुछ इलाकों में गुमटी वाले भी नौ बजते ही दुकान बंद कर घर को जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोमतीनगर व निशातगंज के कुछ कारोबारियों ने शुक्रवार सुबह से ही मेसेज कर ग्राहकों को दुकानों और स्टोरों के खुलने व बंद होने के बदले समय की जानकारी दी।
ऐसे स्टोर जहां एक ही छत के नीचे सारा सामान मिलता है, वहां सुबह सात से शाम सात बजे तक का समय कर दिया गया है। वहीं, निशातगंज में कुछ दुकानें आगामी सहालग को देखते हुए सुबह 9.30 बजे से खोली जाने लगी हैं।
कई इलाकों में देर रात तक खुली रहीं दुकानें
नाइट कर्फ्यू के दूसरे दिन शुक्रवार को देर रात को कई इलाकों में दुकानें खुली रहीं। खासकर कृष्णानगर व आशियाना इलाके में देर रात तक दुकानदार कारोबार करते रहें। आशियाना के पराग डेयरी इलाके में देर रात को सब्जी, जूस और अन्य सामानों की दुकानें खुली रहीं। वहीं, कृष्णानगर में थाने से महज चंद कदमों की दूरी फिनिक्स मॉल के करीब होटल व पान मसाले की दुकानें भी खुली रहीं। वहीं, पावर हाउस चौराहे पर भी दुकानें खुली मिलीं। इसके अलावा सरोजनीनगर और कैंट इलाके में भी कुछ जगहों पर दुकान खुलने की सूचनाएं थी।
नाइट कर्फ्यू में दोगुना हुआ किराया
नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैसरबाग बस अड्डे से सवारियां मिली, लेकिन किराया आम दिनों के मुकाबले दोगुना हो गया था। ई-रिक्शा व ऑटो मनमाने तरीके से किराए मांग रहे थे। चारबाग से कैसरबाग तक का किराया सामान्य दिनों में 30 रुपये होते थे। वहीं शुक्रवार रात को यात्रियों से ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने 50 से 60 रुपये तक वसूले।

नौ बजते बजते सड़कों सन्नाटा
डालीगंज से मोहन मेकिंन फैक्टरी की तरफ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार रात नौ बजते बजते लगभग 100 दुकानें बंद हो गईं और सन्नाटा पसर गया। जबकि यह मार्ग रात 11 बजे तक गुलजार रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed