{"_id":"6495f569f978ff820c04fb56","slug":"suspicious-transactions-in-jewelers-accounts-through-kolkata-based-businessman-goenka-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : कोलकाता के कारोबारी गोयनका के जरिए ज्वलैर्स के खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन, खूब बिका सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : कोलकाता के कारोबारी गोयनका के जरिए ज्वलैर्स के खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन, खूब बिका सोना
Sat, 24 Jun 2023 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 04:11 AM IST
सार
इसकी भनक लगने के बाद आयकर विभाग ने जब इन कारोबारियों के बैंक खातों के विवरण को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि बड़े पैमाने पर नगदी को भी कई बैंक खाते खोलकर खपाया जा रहा था।
विज्ञापन
दो हजार रुपये के नोट
विस्तार
कोलकाता के कारोबारी गोयनका के जरिए कानपुर और लखनऊ के बुलियन और सराफा कारोबारियों के खातों में कई संदिग्ध लेन-देन हुए थे। इसकी भनक लगने के बाद आयकर विभाग ने जब इन कारोबारियों के बैंक खातों के विवरण को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि बड़े पैमाने पर नगदी को भी कई बैंक खाते खोलकर खपाया जा रहा था। इसकी शिकायत कुछ बैंकों ने भी आयकर विभाग से की थी, जिसके बाद इन कारोबारियों के ठिकानों को खंगालने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कानपुर और लखनऊ के बुलियन और सराफा कारोबारियों के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग के अधिकारी तलाशी अभियान अंजाम देते रहे। फिलहाल आयकर विभाग ने अब तक टैक्स चोरी की रकम और बरामदगी का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो करीब एक दर्जन से अधिक कारोबारियों ने 1500 करोड़ रुपये की रकम की हेराफेरी अंजाम दी है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए इस रकम को रियल एस्टेट के कारोबार में भी खपाया गया है। छापों के दौरान कानपुर के राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर का कोलकाता की कुछ शेल कंपनियों से लेन-देन करने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। इसका सीधा संबंध छापों की जद में आए लखनऊ के सराफा कारोबारियों अमित अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, रमेश खन्ना, ऋषि खन्ना से भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दो हजार के नोट लेकर खूब बेचा सोना
जांच में सामने आया है कि सराफा कारोबारियों ने दो हजार रुपये के नोट लेकर सोना बेचा, बाद में इस रकम को 500 के नोट में बदलवाया गया। आयकर विभाग के अधिकारी ये पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस तरीके से कितने करोड़ रुपये का सोना बेचा गया। जांच में किसी भी कारोबारी के बही-खातों में सोना बेचने का जिक्र अब तक नहीं मिला है। फिलहाल सभी 50 ठिकानों पर छापों की कार्रवाई जारी है।