{"_id":"60e36bef8ebc3e55284c2ffc","slug":"suspended-policemen-arrested-thief-lucknow-news-lko585640331","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से फरार चोर को निलंबित सिपाहियों ने दबोचकर प्रभारी निरीक्षक को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से फरार चोर को निलंबित सिपाहियों ने दबोचकर प्रभारी निरीक्षक को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। निगोहां थाने से पेट दर्द का बहाना बनाकर लॉकअप से भागने वाले चोर सुधीर पासी निवासी उफरापुर बहादुरखेड़ा बछरावां जिला रायबरेली को दोनों निलंबित सिपाहियों ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। दोनों ने सोमवार को फरार चोर को पकड़कर प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। वहीं सोशल मीडिया पर निलंबित सिपाहियों द्वारा पकड़े गए चोर की फोटो और वीडियो वायरल होने पर प्रभारी निरीक्षक नाराज हो गए। उन्होंने दोनों सिपाहियों को जमकर फटकार भी लगाई।
वर्दी केदाग को धोने चले तो लगी फटकार
शनिवार रात को ड्यूटी पर तैनात सिपाही संजय मौर्या और चिराग त्यागी को शातिर चोर सुधीर पासी के फरार होने पर लापरवाही केआरोप में निलंबित कर दिया। अपने निलंबन से दामन पर लगे दाग को धोने के लिए दोनों सिपाहियों ने प्रयास शुरू किया। 24 घंटे में दोनों ने तलाश कर सुधीर पासी को दबोच लिया। इस दौरान सिपाहियों की चोर को पकड़ने की तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह बात प्रभारी निरीक्षक को नागवार गुजरी। वर्दी पर लगे दाग धोने निकले सिपाहियों केसाथ संवेदनशीलता दिखाने के बजाए इंस्पेक्टर ने दोनों को जमकर फटकार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि फोटो व वीडियो पहले हुई गिरफ्तारी के समय की है। गिरफ्तारी का खुलासा मंगलवार को किया जाएगा।