फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suspended officer issued notice to five senior officers

सस्पेंड मातहत ने प्रमुख सचिव समेत 5 अफसरों को किया तलब

Sun, 20 May 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 May 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
suspended officer issued notice to five senior officers
राज्य चिह्न - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार की बिना अनुमति खनन टेंडर आमंत्रित करने के मामले में निलंबित वन निगम के लॉगिंग प्रबंधक जीसी सिन्हा ने प्रमुख सचिव रेणुका कुमार समेत पांच अफसरों को समन जारी किया है।

विज्ञापन


इन्हें सात दिन के भीतर लिखित जवाब लॉगिंग प्रबंधक के दफ्तर में जमा करने को कहा गया है। इसकी सूचना हजरतगंज थाना पुलिस को भी दी गई है।

बिना अनुमति खनन टेंडर आमंत्रित करने के मामले में 16 मई को वन निगम के एमडी एसके शर्मा को हटा दिया गया था, जबकि अपर प्रबंध निदेशक मनोज सिन्हा और लॉगिंग प्रबंधक जीसी सिन्हा को सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, शासन ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच के लिए भी उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। शासन ने लॉगिंग प्रबंधक जीसी सिन्हा को डिवीजनल मैनेजर (ईको रेस्टोरेशन) का पदनाम दिए जाने पर भी एतराज किया, क्योंकि इस पद के लिए शासन से पूर्वानुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सबके बीच जीसी सिन्हा ने 4 मई को अपने दफ्तर में प्रमुख सचिव वन रेणुका कुमार, वन विभाग के एचओडी रूपक डे, सचिव वन संजय सिंह, वन निगम के निवर्तमान एमडी एसके शर्मा और केंद्रीय सचिव पर्यावरण, वन व पारिस्थितिकीय परिवर्तन के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस में कहा गया है कि टेंडर रद्द होने से वन क्षेत्र में ईको रेस्टोरेशन (पुनर्स्थापना) नहीं हो पाएगा। 

जीसी सिन्हा ने 16 मई को इन सभी अधिकारियों को समन भेज दिया। इसमें बतौर डिवीजनल मैनेजर (ईको रेस्टोरेशन) जीसी सिन्हा ने कहा है, भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 66 के तहत मिले असीमित अधिकारों के तहत मैं आपको (कथित आरोपी अधिकारियों) निर्देश देता हूं कि सात दिन के अंदर मेरे दफ्तर में लिखित जवाब दें।


अगर आपका जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो व्यक्तिगत रूप से मेरे दफ्तर में उपस्थित होना होगा। पूरे प्रकरण की सूचना राष्ट्रपति को भी भेजी गई है। उधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जीसी सिन्हा ने अधिकारों से परे जाकर नोटिस भेजा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संजय सिंह, सचिव वन ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसका अध्ययन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed