डॉक्टर की बीवी से तीन साल दरिंदगी करता रहा बिजली विभाग का निलंबित इंजीनियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर इलाके में बिजली विभाग के एक निलंबित इंजीनियर ने तीन साल पहले एक डॉक्टर की पत्नी से उसके घर में रिवॉल्वर दिखाकर दुष्कर्म किया। धमकी व बदनामी के डर से महिला के चुप रहने पर आए दिन दरिंदगी करने लगा। गर्भवती होने पर भी नहीं बख्शा। महिला ने केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर की पत्नी ने मोहल्ला आशुतोषनगर निवासी धनंजय शुक्ला पर तीन साल पहले बातचीत के बहाने घर में आकर रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म और इसके बाद लगातार यौन शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
इस पर घर में घुसकर दुष्कर्म, कुकर्म, शीलभंग, लूट, गालीगलौज, जानमाल की धमकी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके तफ्तीश एसआई अमरनाथ यादव को सौंपी गई है। महिला का कहना है कि आरोपी धनंजय शुक्ला बिजली विभाग में सिविल इंजीनियर के पद से निलंबित चल रहा है।
गेस्ट के रूप में आया और लूट ली अस्मत
आरोप है कि धनंजय अप्रैल 14 के प्रथम सप्ताह में बातचीत के बहाने दूसरे जिले के अस्पताल में कार्यरत पति व बेटी की गैरमौजूदगी में उसके घर पहुंचा। गेस्ट रूम में बैठकर बातचीत की और पानी मांगा। किचन में जाते ही पीछे से दबोचने के साथ मुंह में रिवॉल्वर लगाकर दुष्कर्म किया।
किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। धमकी व लोकलाज के कारण महिला चुप्पी साधे रही। धनंजय हफ्ताभर गतिविधियों का जायजा लेता रहा। इसके बाद अक्सर उसके घर जाकर यौन शोषण करने लगा। महिला ने छुट्टी व सप्ताह के अंत में घर आने वाले पति को इंजीनियर की करतूत की भनक नहीं लगने दी।
तस्वीरें-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुकर्म
महिला का कहना है कि मई 2014 में गर्भवती होने पर उसने धनंजय से पीछा छुड़ाने के लिए उसके आगे गिड़गिड़ाई। इस पर उसने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुकर्म किया। आंतरिक अंगों को दांत से काटकर प्रताड़ित किया।
दरिंदगी से बचने के लिए महिला ने अपनी मां और रिश्तेदारों को गर्भावस्था में मदद के बहाने घर बुला लिया। इससे धनंजय के घर में आवागमन पर अंकुश लगा। जनवरी 2015 में प्रसव के बाद परिवारीजनों के साथ सामान्य जीवन बिता रही महिला मई 2015 में किसी काम से निकली।
मौका तलाश रहे धनंजय ने रास्ते में घेर कर उसे गाड़ी में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दरिंदगी की। आरोप है कि उसने सितंबर 15, जनवरी 16 और फरवरी 17 में उसे धमकी देकर बुलाया और विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
खुद को घर में कैद कर खुदकुशी की कोशिश
महिला ने कहा कि धनंजय की हैवानियत से तंग आकर उसने खुदकुशी करने का इरादा बनाया लेकिन बच्चों को देखकर आत्महत्या नहीं की। खुद को घर में कैद कर लिया। धनंजय रोजाना दर्जनों बार कॉल करता। मई 2017 में कॉल रिसीव न करने पर उसने घर में घुसकर पीटा और दुष्कर्म करके चला गया।
अश्लील मेसेज भेजता रहा। उसने 22 सितंबर की रात कॉल रिसीव न करने पर घर में आ धमका। पिटाई के साथ रिवॉल्वर की नॉल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पर्स छीनकर पैसे निकाले और मोबाइल छीन लिया।
दो मुकदमे पहले दर्ज करा चुकी पीड़िता
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने विगत दिनों धनंजय शुक्ला पर अपनी स्कूटी फूंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा स्कूल में तोड़फोड़ का केस दर्ज करा चुकी है। दोनों मामलों में धनंजय शुक्ला ने महिला से पारिवारिक संबंध व लेनदेन का विवाद बताते हुए जानकारी दी थी कि महिला को स्कूल खोलने के लिए 3.50 लाख रुपये दिए थे। तगादा करने पर झगड़ा होने की बात कही थी।