फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suspected explosive found in akal takht express near amethi uttar pradesh

अकाल तख्त के एसी कोच में बम मिलने से हड़कंप, पास ही मिला धमकी भरा पत्र

Fri, 11 Aug 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी/रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी/रायबरेली Updated Fri, 11 Aug 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
suspected explosive found in akal takht express near amethi uttar pradesh
ट्रेन के बाथरूम में मिला बम - फोटो : amar ujala

हावड़ा से अमृतसर जा रही अप अकाल तख्त एक्सप्रेस के एसी कोच (बी-3) के टायलेट में बुधवार आधी रात एक बम मिला। ट्रेन को अमेठी के अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर रोककर आरपीएफ व लोकल पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


सुबह लखनऊ से आए बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय करने के बाद सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। बम के साथ इंडियन मुजाहिदीन का धमकी भरा पत्र भी मिला है जिसमें दुजाना की शहादत का बदला लेने की बात लिखी है।
विज्ञापन


हावड़ा से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस के एसी कोच बी-3 की बर्थ संख्या 18 पर यात्रा कर रहे लुधियाना निवासी रवींद्र सिंह बुधवार रात 12:55 बजे टायलेट गए। वहां रवींद्र की निगाह पॉलीथिन में लिपटे प्लास्टिक के डिब्बे पर पड़ी। रवींद्र ने संदिग्ध वस्तु मौजूद होने की बात कोच अटेंडेंट प्रदीप जॉन को बताई। प्रदीप ने 1 बजे टीटीई विजय शंकर सिंह को इस बाबत बताया व कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर 1:17 बजे ट्रेन को अकबरगंज रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर रोक आरपीएफ व लोकल पुलिस ने कोच से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुबह छह बजे 32 वीं बटालियन पीएसी लखनऊ के बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय किया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। टीम को बम के साथ में एक लाइटर भी मिला है।

ट्रेन को सुबह करीब साढ़े सात बजे लखनऊ रवाना किया गया। टीम ने बम में प्रयुक्त विस्फोटक पाउडर का सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। मौके पर एक पत्र भी मिला है जिसमें ‘दुजाना की शहादत का बदला अब हिंदुस्तान को चुकाना पड़ेगा’ के साथ इंडियन मुजाहिदीन जिंदाबाद लिखा हुआ है। एटीएस मामले से आतंकियों के कनेक्शन की पड़ताल में जुटी है। एडीजी जीआरपी विजय मौर्य ने कहा कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि यह विस्फोटक है या नहीं। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि यह शरारत है या साजिश।

लो इंटेंसिटी का विस्फोटक, एटीएस की टीम जांच में जुटी

suspected explosive found in akal takht express near amethi uttar pradesh

मामले में एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि रात में 1.10 बजे जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12318 अप कोलकाता से अमृतसर जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस के एसी को बी 3 के शौचालय में बम रखा है।

सूचना मिलने के बाद ट्रेन को अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर रोक कर सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। सूचना पर तत्काल बीडीएस की टीम मौके के लिए रवाना की गई। उन्होंने बताया कि बी 3 कोच के बाथरूम में प्लास्टिक का एक डिब्बा जो सुतली से बंधा हुआ था और ढक्कन के बीच में तार निकला हुआ था। उसके साथ एक लाइटर भी था। बीडीएस टीम ने बम को निष्क्रिय किया। एडीजी ने बताया कि बीडीएस को बम में कोई टाइमर या डेटोनेटर पावर पैक नहीं पाया गया है। बीडीएस टीम की ओर से अधिकारियों को बताया गया है कि यह बहुत ही कम क्षमता का विस्फोटक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed