{"_id":"5aa6a60f4f1c1bb3758b5148","slug":"sushma-swaraj-comments-on-naresh-agrawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज ने नरेश अग्रवाल को लताड़ा, जया बच्चन पर की गई टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुषमा स्वराज ने नरेश अग्रवाल को लताड़ा, जया बच्चन पर की गई टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल व सुषमा स्वराज।
- फोटो : amar ujala
सपा के राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल का विवादों के साथ भाजपा में प्रवेश हुआ है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से ठीक पहले अग्रवाल की ओर से फिल्म अभिनेत्री और सपा उम्मीदवार जया बच्चन पर की गई टिप्पणी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अनुचित और अस्वीकार्य बताया है।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, नरेश अग्रवाल का भाजपा में स्वागत है, लेकिन जया बच्चन पर की गई उनकी टिप्पणी अनुचित और अस्वीकार्य है। उधर, भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री आईपी सिंह ने भी अग्रवाल को भाजपा में शामिल किए जाने पर सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन
सिंह ने ट्वीट किया, ‘भाजपा में नरेश अग्रवाल की जॉइनिंग से क्या आप लोग सहमत हैं’? भाजपा नेता पहले भी नरेश अग्रवाल पर निशाना साधते रहे हैं। भाजपा आईटी सेल के अमित मालवीय ने तो 27 दिसंबर 2017 को ट्वीट कर नरेश अग्रवाल को पाकिस्तान का प्रवक्ता बताया था।
विज्ञापन
Shri Naresh Agarwal has joined Bhartiya Janata Party. He is welcome. However, his comments regarding Jaya Bachhan ji are improper and unacceptable.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 12, 2018