फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sushant Golf City electricity cut off due 5.48 crore dues supply restored after one half hours after deposit

Lucknow: 5.48 करोड़ बिजली का बिल बकाया होने पर सुशांत गोल्फ सिटी की सप्लाई काटी, छह हजार लोग हुए परेशान

Fri, 02 May 2025 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 May 2025 03:35 PM IST
सार

सुशांत गोल्फ सिटी में 5.48 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाए पर लेसा ने  सप्लाई काट दी। इससे करीब छह हजार लोग परेशान रहे। बिल्डर कंपनी अंसल प्रॉपर्टीज ने तत्काल 25 लाख रुपये जमा किए। 

विज्ञापन
Sushant Golf City electricity  cut off due 5.48 crore dues supply restored after one half hours after deposit
सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर रोड स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में बकाया बिल की वजह से लेसा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बिजली काट दी। इससे छह हजार लोग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहे। बिल्डर कंपनी ने फिर आनन फानन में 25 लाख रुपये जमा कराए, तब जाकर बिजली बहाल हो सकी।

विज्ञापन


राजभवन डिवीजन के अधिशासी अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने के बाबत नोटिस दिया गया था। सुशांत गोल्फ सिटी पर बिजली बिल का 5.48 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather News: तराई... बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश, वज्रपात और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी का निर्देश, निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी एसआईआरएफ रैंकिंग में शामिल करें


नोटिस के आधार पर बृहस्पतिवार दोपहर तक बिल जमा का इंतजार किया गया। इसके बाद शाम 4.30 बजे कनेक्शन काटा गया। इसे लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। इसके बाद प्रबंधन ने 25 लाख रुपये जमा कराए तो कुछ और मोहलत देते हुए आपूर्ति बहाल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed