फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Survey started for rail line from Ikauna Dehat

Lucknow News: इकौना देहात से रेल लाइन के लिए शुरू हुआ सर्वे

Wed, 04 Sep 2024 05:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 04 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Survey started for rail line from Ikauna Dehat
इकौना देेहात से रेल लाइन के लिए भमि अ​धिग्रहण सर्वे कार्य की शुरूआत करती रेलवे की तकनीकि टीम।
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन बिछाने की योजना परवान चढ़ती नजर आ रही है। इसके लिए तीन चरणों में भूमि अधिग्रहण होगा। पहले चरण में मंगलवार को इकौना देहात से रेलवे की तकनीकी टीम ने भूमि सर्वे का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन श्रावस्ती के इकौना, भिनगा व जमुनहा तहसील क्षेत्र के गांवों से गुजरेगी। ऐसे में तहसील क्षेत्र के प्रस्तावित गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए रेलवे की तकनीकी टीम पांच सितंबर तक इकौना, छह से 13 सितंबर तक जमुनहा व 17 से 27 सितंबर तक भिनगा तहसील क्षेत्र में सर्वे करेगी। इसकी शुरुआत मंगलवार को इकौना देहात से हुई। वहां पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम ने चिह्नित भूमि का सर्वे किया।
विज्ञापन


यहां होगा इतना भूमि अधिग्रहण
मिली जानकारी के अनुसार इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ गुलरिया में 8.359 हेक्टेयर, डिंगुराजोत में 10.852, खरगौरा गणेश में 6.648, मोहम्मदपुर राजा में 6.643, इकौना देहात में 8.430, मझौवा सुमाल में 5.809, मनिकौरा कोडरी में 5.332, नारायणजोत में 3.051, लक्ष्मनपुर गोड़पुरवा में 5.255, नारायनपुर में 6.996, केशवापुर पजावा में 1.509, तुरहनी बलराम में 3.866 व औरैया टिकई में 8.835 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम लखाही खास में 2.871, नेवरिया में 6.970, अकारा में 4.195, हुसैनपुर खुरुहरी में 5.526, सोनवा में 2.609, मोहरनिया में 4.966 व बरावां हरगुन में 10.807 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जबकि भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम एकघरवा में 8.698, पिपरहवा में 8.343, विशुनपुर रामनगर में 10.427, लखाही बेनीनगर में 4.324, बैरागीजोत में 4.324, रेहली विशुनपुर में 3.895, चकवा में 6.482, लक्ष्मनपुर इटवारिया में 14.327, पूरे खैरी में 1.902, खैरी कला में 7.054, गलकटवा में 2.411, पटना खरगौरा में 16.201, जरकुसहा में 5.808 तथा खजुहा झुनझुनिया में 0.59 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed