{"_id":"6315b165a48e0d4b4b9767fa2c2d360e","slug":"surprise-visits-of-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM के अलावा 'खाकी' भी करेगी सरप्राइज विजिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM के अलावा 'खाकी' भी करेगी सरप्राइज विजिट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Jun 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश सरकार की नाराजगी को देखते हुए पुलिस विभाग के आला अफसरों ने औचक निरीक्षण का दौर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीजीपी की पहल के बाद अब जोन, रेंज व जिला स्तर पर पुलिसिंग चौकस करने के लिए उच्च अधिकारियों को निरंतर सक्रिय रहने और मातहतों की चौकसी जांचते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
सरकार की नाराजगी को भांपते हुए डीजीपी एएल बनर्जी ने पिछले दिनों राजधानी में औचक निरीक्षण किया था।
इस दौरान उन्होंने लखनऊ में पुलिसिंग को संतोषजनक बताते हुए पीएसी व रेलवे पुलिस के साथ जोन के आईजी, रेंज के डीआईजी और जिलों के कप्तानों को भी सक्रिय रहने की ताकीद की थी।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस व पीएसी की गश्त व पिकेट व्यवस्था चौकस रखने पर अधिक जोर दिया था।
ऐसे ही रेलवे पुलिस के अधिकारियों से क हा गया है कि जीआरपी अपना अभिसूचना तंत्र और बढ़ाए और आपराधिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
पीएसी के सेनानायकों तक को पिकेट आदि की जांच के लिए सक्रिय रहने को कहा गया है।
डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अफसरों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण के कार्यक्रमों व उसमें की जाने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।
जिलों में शहरी क्षेत्र से अधिक ग्रामीण इलाकों की गश्त व्यवस्था के साथ ही जिलों की सीमाओं पर होने वाले चेकिंग पर अधिक ध्यान रखने को कहा गया है।
माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में अफसरों का औचक निरीक्षण का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। ऐसे में जिलों के अफसरों को सचेत रहने को कहा गया है।