फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Surgery provides relief from epileptic seizuresSurgery provides relief from epileptic seizures

Lucknow News: सर्जरी से मिली मिर्गी के दौरों से राहत

Mon, 09 Feb 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Surgery provides relief from epileptic seizuresSurgery provides relief from epileptic seizures
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर मिर्गी के दौरों से जूझ रही 31 वर्षीय महिला को राहत दिलाई है। लंबे समय से परेशान महिला पर दवाएं भी बेअसर हो चुकी थीं।
विज्ञापन


कानपुर रोड स्थित अस्पताल के डॉक्टर डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि मरीज बचपन से ही मिर्गी से ग्रस्त थी और विभिन्न उपचारों के बावजूद उसके दौरे नियंत्रित नहीं हो पा रहे थे। दवाओं के लंबे इस्तेमाल से अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो गई थीं। अस्पताल पहुंचने के बाद महिला की जांच की गईं। पता चला कि मिर्गी का कारण दिमाग के दाहिने हिस्से के सुपीरियर टेम्पोरल जायरस में था। ऐसे में डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव से सलाह कर सर्जरी की गई। अब उसकी स्थिति सामान्य है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन




इसलिए होती है मिर्गी

मिर्गी गंभीर तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार है, जो मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि में अचानक और अनियंत्रित गड़बड़ी के कारण होता है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आनुवंशिक प्रवृत्ति, मस्तिष्क में चोट, संक्रमण या ट्यूमर शामिल हैं। मिर्गी के दौरे के लक्षण व्यक्ति-दर-व्यक्ति भिन्न हो सकते हैं, लेकिन इनमें अनैच्छिक झटके, चेतना का खोना, भ्रम और संवेदी अनुभव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed