फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suresh Khanna said: The income of the government increased in August

सुरेश खन्ना ने कहा : अगस्त में बढ़ी सरकार की आय, कम बारिश से किसानों को हुए नुकसान का कराया जा रहा आकलन

Mon, 05 Sep 2022 11:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर व करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्त वर्ष 2022-23 के अगस्त में 13024.44 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के अगस्त माह में 12089.42 करोड़ का राजस्व मिला था।

विज्ञापन
Suresh Khanna said: The income of the government increased in August
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अगस्त में पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 935.02 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है। उन्होंने इसे अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की स्थिति पर भी नजर रखे हुए है। कम बारिश से हुए नुकसान के बाबत जिलों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। जरूरत पड़ने पर सरकार किसानों की हरसंभव मदद करेगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के मुख्य कर व करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्त वर्ष 2022-23 के अगस्त में 13024.44 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के अगस्त माह में 12089.42 करोड़ का राजस्व मिला था। जीएसटी के अंतर्गत अगस्त में 4658.08 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई। वैट के तहत 470.10 करोड़, आबकारी में 2998.76 करोड़ रुपये, स्टांप तथा निबंधन में 2063.39 करोड़, परिवहन में 659.27 करोड़ रुपये की आय हुई। खन्ना ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले प्रति लीटर वैट की दर देश के अधिकतर राज्यों की तुलना में कम है। वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल पर 15.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 12.76 रुपये प्रति लीटर वैट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed