फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suresh Khanna said, Akhilesh Yadav does not understand business, yet he is giving statements

सुरेश खन्ना बोले, अखिलेश यादव को कारोबार की समझ नहीं फिर भी दे रहे बयान

Sun, 13 Jun 2021 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 13 Jun 2021 10:05 PM IST
सार

योगी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में निवेश के लिए भयमुक्त माहौल तैयार किया जिसकी बदौलत यूपी में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Suresh Khanna said, Akhilesh Yadav does not understand business, yet he is giving statements
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आरोप लगाया है कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव व्यापारी, दुकानदार और उद्योगपतियों के विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में उद्योगपति उतर प्रदेश में निवेश करने से डरते थे। वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में निवेश के लिए भयमुक्त माहौल तैयार किया जिसकी बदौलत यूपी में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के वित मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव को कारोबार की समझ नहीं है। कारोबारियों की सोच और उनकी समस्याओं से भी अखिलेश वाफिक नहीं है। उन्होंने कहा कि महामारी के भय से अखिलेश यादव घर से नहीं निकल रहे है। वह रोज  बिना जाने समझे बयानबाजी कर सुर्खियों में बने रहना चाहते है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना प्रबंधन की तारीफ डब्ल्यूएचओ ने भी की है। इतना ही नहीं माइक्रोसॉफ्ट से लेकर आइका जैसे कंपनियां राज्य में अपने उद्यम की स्थापित कर रहें हैं। प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों तथा मुख्यमंत्री के प्रयास से देश तथा विदेश के बड़े -बड़े उद्योगपति 89,408.82 करोड़ रुपए का निवेश कर अपनी फैक्ट्री लगा रहें हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटे दुकानदारों,  ठेला, पटरी पर छोटा मोटा सामान बेचने वालो का विशेष ख्याल रखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed