{"_id":"673e59813a44898fb3017074","slug":"surbhi-and-khushi-top-in-debate-competition-lucknow-news-c-13-1-lko1020-960994-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाद विवाद प्रतियोगिता में सुरभि और खुशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाद विवाद प्रतियोगिता में सुरभि और खुशी अव्वल
Thu, 21 Nov 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा व डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरही की 10वीं की छात्रा सुरभि ने पहला स्थान प्राप्त किया है। सुरभि का विषय बच्चों में बढ़ती अवसादग्रस्तता और आत्महत्या की प्रवृत्ति था।
वहीं परिवार, विद्यालय और समाज की भूमिका विषय पर बोलने वाली नौवीं की छात्रा खुशी ने विपक्ष में पहला स्थान हासिल किया। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हुआ था, इसका परिणाम बुधवार को जारी हुआ। साथ ही हरदोई के वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा दिव्यांशी ने पक्ष में और इसी कॉलेज की लवी अग्निहोत्री ने विपक्ष में दूसरा स्थान पाया है।
विकसित भारत एक स्वप्न या वास्तविकता पर बोलने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरही की 12वीं की छात्रा कृष्णा तिवारी और यहीं की पूजा ने विपक्ष में व्याख्यान देकर पहला स्थान प्राप्त किया। सीतापुर के कृषक इंटर कॉलेज महोली के कक्षा 12 की छात्रा रौनक शुक्ला ने पक्ष में और यहीं के अमरेंद्र कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
इन प्रतियोगिताओं के विजेता अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. संपूर्णानंद राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता पांच दिसम्बर को सहारनपुर में और महीयसी महादेवी वर्मा राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 10 दिसम्बर को झांसी में होगी।