फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Supreme Court verdict on Rahul gandhi, Pramod Tiwari said BJP's conspiracy

राहुल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: प्रमोद तिवारी बोले भाजपा की थी साजिश, अखिलेश ने कहा न्यायपालिका पर बढ़ा भरोसा

Fri, 04 Aug 2023 07:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2023 07:14 PM IST
सार

मानहानि के मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस के नेताओं के साथ दूसरे दलों के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Supreme Court verdict on Rahul gandhi, Pramod Tiwari said BJP's conspiracy
Rahul Gandhi with Mallikarjun Kharge and KC Venugopal - फोटो : Agency

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी घबरा गई। इसी वजह से उसने राहुल के खिलाफ साजिश रची, हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वह नेस्तनाबूत हो गयी है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जिस तरह दोनों न्यायालयों के गलत तथ्यों पर आधारित दी गयी सजा व सजा की बहाली के आदेश पर रोक लगायी है, वह एक नजीर बनेगा। इस निर्णय से भाजपा की पराजय की शुरुआत हो गयी है और ‘इण्डिया’ के जीत का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा,
विज्ञापन


 ''माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है कोर्ट का फैसला 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिल गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश में कांग्रेस नेता की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। ऐसे में बड़ी बात यह भी यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल लोकसभा सदस्यता बहाल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed