फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Supplementary budget will present in vidhan sabha on august

24 को पेश हो सकता है अनुपूरक बजट, प्रस्ताव देने की समयसीमा खत्म

Wed, 08 Aug 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Supplementary budget will present in vidhan sabha on august
बजट

वित्त वर्ष 2018-19 के पहले अनुपूरक बजट के लिए विभागों से प्रस्ताव देने की समयसीमा मंगलवार को खत्म हो गई। विभागों ने अधूरे कार्यों को पूरा करने के अलावा कई नई योजनाओं के लिए पैसे की मांग की है।

विज्ञापन


वित्त विभाग अब विभागों से आए प्रस्तावों का परीक्षण कर वित्त मंत्री व सीएम से विचार-विमर्श करके इसे अंतिम रूप देगा। अनुपूरक बजट विधानसभा में 24 या 27 अगस्त को पेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गृह विभाग ने विभिन्न कार्यों के लिए 3000 करोड़ रुपये की मांग अनुपूरक बजट में की है। इसमें 232 करोड़ रुपये पुलिस मुख्यालय के सिग्नेचर बिल्डिंग के लिए और 170 करोड़ रुपये विभिन्न जिलों में पुलिस लाइन की जमीन खरीदने के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों के निर्माण व रखरखाव के लिए भी पैसे की मांग की गई है। पीडब्ल्यूडी ने 1525 करोड़ रुपये सबका साथ-सबका विकास सड़क विकास योजना के लिए मांगा है। वाराणसी में प्रवासी दिवस समारोह और इलाहाबाद में कुंभ में प्रवासियों के भ्रमण पर खर्च के लिए भी बजट मांगा है। इसके अलावा सूचना विभाग के सभी ब्लॉकों में एक-एक लोक कल्याण मित्र की तैनाती के लिए भी बजट की मांग करने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed