{"_id":"653e5aebb5350eefd9043955","slug":"supperintendent-suspended-for-sending-patients-in-private-pathology-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नशे में ड्यूटी करने का आरोप, मरीज को निजी पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजा, अधीक्षक निलंबित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नशे में ड्यूटी करने का आरोप, मरीज को निजी पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजा, अधीक्षक निलंबित किया गया
Sun, 29 Oct 2023 06:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:45 PM IST
सार
नशे में ड्यूटी करने और मरीज को निजी पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजे जाने पर अधीक्षक पर गाज गिरी है। उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नशे में ड्यूटी करने के आरोप में जालौन स्थित कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक पर गाज गिरी। डिप्टी सीएम ने सीएचसी अधीक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया है। अधीक्षक पर मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच कराने का दबाव डालने का इल्जाम लगा। मामले की डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जालौन के हीरापुर गांव निवासी डालचन्द्र के 26 वर्षीय बेटे श्रीलाल की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन पांच जुलाई को बेटे को लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदय कुमार ने मरीज श्री लाल को खून संबंधी जांच लिखी साथ ही जांच अस्पताल से न कराने की सलाह दी। निजी पैथोलॉजी का पता बताया। लगातार दो दिनों तक मरीज को भेजकर वहां से जांच कराई। रोगी दूसरे दिन निजी पैथोलोजी नहीं पहुंच पाया। मरीज की मृत्यु हो गई। मामले की जांच कराई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: स्कूटर बनाने वाले कर रहे हाईटेक रोडवेज बसों की मरम्मत, मैकेनिकों के 78 फीसदी पद खाली
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा की नीतियों के खिलाफ हमला तेज करेगी सपा, नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एक नवंबर को
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदय कुमार द्वारा नशे में ड्यूटी किये जाने की बात भी सामने आयी। अस्पताल में पैथोलॉजी जांच की पर्याप्त सुविधाएं हैं। इसके बावजूद रक्त की जांच निजी पैथालॉजी से कराई गई साथ ही मरीज को समय से एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। नशे में ड्यूटी करते हुए अपने दायित्वों में लापरवाही बरती गई।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दोषी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदय कुमार को निलंबित कर दिया है। झांसी स्थित अपर निदेशक कार्यालय से डॉ. उदय को सम्बद्ध कर दिया गया है साथ ही डॉ. उदय के खिलाफ वृहद् दण्ड की विभागीय कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप की जांच होगी
बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने और सख्ती शुरू कर दी है। गाजीपुर के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार मिश्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉ. सुजीत उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त थे। टीकाकारण जैसे जनहित के सरकारी कार्यों में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लिहाजा डॉ. सुजीत कुमार मिश्रा के विरुद्ध वृहद दण्ड की विभागीय कार्रवाई किये जाने के निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिये गये हैं।