{"_id":"6a21e4fdfc36d5d62a0492e4","slug":"supervisor-shoots-himself-dead-with-licensed-revolver-lucknow-news-c-13-lko1070-1767331-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर दी जान
Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
संदीप सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। विकासनगर के सबोली में रहने वाले निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर संदीप सिंह (52) ने बुधवार रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। मोहल्ले में चर्चा है कि पारिवारिक कलह इसकी वजह हो सकती है।
संदीप सिंह के भाई प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे यह घटना हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया। पास में ही उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ा था। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रदीप सिंह के अनुसार, संदीप सिंह शराब के नशे में थे जब उन्होंने खुद को गोली मारी। संदीप सिंह श्रीराम सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले फेसबुक पर किया था पोस्ट, लिखा था- याद रखना
संदीप सिंह ने तीन दिन पहले फेसबुक पर फोटो साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, हा हा हा, मैं हूं आपका भाई, ख्यालों में याद रखना। उनके परिवार में पत्नी रानी सिंह और दो बेटियां अंकिता व खुशी हैं। पिता जीत सिंह और मां कृष्णा देवी भी हैं। रानी सिंह इंदिरानगर में गर्ल्स हॉस्टल चलाती हैं और वहीं रहती हैं। अंकिता निजी नौकरी करती है और खुशी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। घटना के समय पत्नी और दोनों बेटियां घर में मौजूद नहीं थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है।