{"_id":"69e692d526d4c10a5a07d57b","slug":"supergiants-face-challenge-for-first-home-win-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1700972-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुपरजायंट्स के लिए घर में पहली जीत की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुपरजायंट्स के लिए घर में पहली जीत की चुनौती
विज्ञापन
लखनऊ। अभी तक लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल बुरे सपने की तरह बीता है। टीम अंक तालिका में छह मैच खेलकर चार हार और दो जीत के साथ आठवें स्थान पर फिसल गई है। घरेलू मैदान (इकाना स्टेडियम) में टीम के हालात और भी बुरे है, जहां पहली जीत दर्ज करना ही चुनौती बन चुका है।
राजस्थान के खिलाफ 22 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में एलएसजी को जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। मुकाबले के लिए सोमवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी लखनऊ पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार इकाना स्टेडियम में मंगलवार को शाम के सत्र में खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
लखनऊ सुपरजायंट्स की बात करें तो बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव टीम को रास नहीं आ रहा है। उधर, गेंदबाजी क्रम में अभी तक उपयोग में लाए गए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं ला सके हैं। टीम के विदेशी बल्लेबाज मिचेल मार्श (छह मैच में 155 रन) और एडन मार्करम (छह मैच में 162) अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सके हैं, जबकि निकोलस पूरन (छह मैच में 51 रन) ने अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन को निराश किया है।
विज्ञापन
कप्तान ऋषभ पंत भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखा पाए और छह मैच में 147 रन ही बना सके हैं। गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है। टीम से सबसे ज्यादा 11 विकेट हासिल करने वाले प्रिंस यादव खासे महंगे (इकोनॉमी रेट-8.69) साबित हुए हैं। अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी (छह मैच में पांच विकेट) भी अपेक्षा के अनुरूप विकेट चटकाने में असफल रहे। आवेश खान (पांच मैच में पांच विकेट) और दिग्वेश राठी (चार मैच में तीन विकेट) भी प्रभावित नहीं कर सके हैं।
मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण होंगे युवा वैभव सूर्यवंशी
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सबकी नजरे राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। 15 वर्ष के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई करते हुए छह मैच में 41 के शानदार औसत और 236.53 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। शानदार प्रदर्शन के दौरान वैभव ने 24 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के उड़ाकर प्रतिद्वंद्वी टीमों की नाक में दम कर दिया है। ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाजों के सामने वैभव बड़ा खतरा बन सकते हैं। इकाना स्टेडियम में अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में बहुत ज्यादा रन नहीं बने हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी में राजस्थान राॅयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करके 200 का आंकड़ा पार कर सकती है।