{"_id":"691a370d68156568790e8f12","slug":"super-seeds-ward-off-all-diseases-from-colds-to-lucknow-news-c-13-knp1002-1474431-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्दी से लेकर तमाम बीमारियों को भगाते हैं सुपर सीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्दी से लेकर तमाम बीमारियों को भगाते हैं सुपर सीड
विज्ञापन
दुकान में रखे सुपरसीड्स।
लखनऊ। तरबूज, खरबूजा, सूरजमुखी, कद्दू और अलसी जैसे बीज, जो कभी सिर्फ मिठाइयों में इस्तेमाल होते थे, अब लोगों की रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बन चुके हैं। 200 से 1200 रुपये किलो तक बिकने वाले ये सुपरसीड सर्दियों में न सिर्फ ऊर्जा बढ़ाते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव में भी मददगार हैं।
पिछले कुछ सालों में सेहत के प्रति बढ़ी जागरूकता ने सूखे मेवों के साथ ही बीजों के बाजार को भी तेजी दी है। कारोबारियों के मुताबिक, सूखे मेवों के बाजार में जहां दोगुनी वृद्धि हुई है, वहीं बीजों की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ी है। निशातगंज के फुटकर कारोबारी संतोष गुप्ता बताते हैं कि ग्राहक अब छोटी पैकिंग अधिक खरीदते हैं। 100 से 250 ग्राम तक की पैकिंग सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। फुटकर बाजारों में 200-1200 रुपये तक बिकने वाले ये बीज पैकिंग और मॉल में दो से तीन गुना कीमत तक पहुंच जाते हैं।
सूखे मेवों के व्यवसायी कमल अग्रवाल बताते हैं कि सोशल मीडिया पर क्या खाएं, क्या न खाएं की चर्चा ने इन बीजों की लोकप्रियता बढ़ाई है। पहले ये बीज मुख्य रूप से शादियों की मिठाइयों में इस्तेमाल होते थे, लेकिन अब मिठाई विक्रेता भी इनसे बने मिक्स लड्डू बेच रहे हैं, जिससे बिक्री में और तेजी आई है। वह बताते हैं कि खरबूजा बीज गुजरात से, जबकि तरबूज, कद्दू और अन्य बीज सूडान व ऑस्ट्रेलिया से आते हैं। अलसी की आपूर्ति भारत के साथ कनाडा, फ्रांस और रूस से भी होती है।
विज्ञापन
सुपरसीड - कीमत (रुपये में) और फायदे
अलसी - 200-300 - ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, पाचन बेहतर, ऊर्जा में वृद्धि।
सूरजमुखी - 1000-1200 - हृदय, दिमाग और हड्डियों के लिए फायदेमंद, मूड और त्वचा सुधारने में मददगार।
कद्दू - 800-1000- वजन नियंत्रित, नींद बेहतर, हृदय, हड्डियों और प्रोस्टेट स्वास्थ्य में लाभकारी।
खरबूजा - 850-1100 - फाइबर, जिंक, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, लीवर, इम्यून सिस्टम, त्वचा-बाल और रक्तचाप के लिए उपयोगी।
तरबूज - 800-1000- विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स से युक्त, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में मदद।
ऐसे तैयार करते हैं सुपरसीड
हजरतगंज स्थित एक मॉल के ड्राईफ्रूट स्टोर के सेल्समैन राहुल बताते हैं कि बीजों को पहले फलों-सब्जियों से निकालकर सुखाया जाता है, फिर ड्राई-रोस्ट कर ट्रांसपोर्ट योग्य बनाया जाता है। दुकान पर उपलब्ध ज्यादातर बीज अफगानिस्तान से आते हैं और इनकी शुरुआती कीमत 900 रुपये से शुरू होती है। दुकान में बीजों के फायदे भी रिसर्च के आधार पर डिस्प्ले किए गए हैं।