फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Super Kings arrive, will practice today

Lucknow News: सुपर किंग्स पहुंचे, आज करेंगे अभ्यास

Thu, 14 May 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Super Kings arrive, will practice today
लखनऊ। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 15 मई को होने वाले मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ी बुधवार को पहुंच गए। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में चेन्नई की टीम जीत दर्ज करने के साथ प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन


टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट से बस सीधे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेंट्रम होटल पहुंची, जहां खिलाड़ियों का पारंपरिक भारतीय अंदाज में स्वागत किया गया। होटल पहुंचने पर सबसे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टीम बस से सबसे बाहर निकले। इसके बाद एक-एक कर खिलाड़ी होटल में दाखिल हुए।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे रहे। इस दौरान टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के अलावा धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे, पांच गेंदों लगातार पांच छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले उर्विल पटेल के अलावा तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज और जेेमी ओवरटन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार टीम बृहस्पतिवार शाम को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएसजी ने शुरू किया अभ्यास-

आईपीएल की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर फिसल चुकी मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की टीम शाम करीब साढ़े चार बजे इकाना स्टेडियम पहुंची, जहां कप्तान ऋषभ पंत, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने लंबे-लंबे छक्के लगाकर अपने आक्रामक इरादे जाहिर किए। वहीं युवा प्रिंस यादव के अलावा अनुभवी मो. शमी और दिग्वेश राठी ने नेट्स देर तक गेंदबाजी की। चूंकि लखनऊ के लिए आईपीएल का सफर अब खत्म हो चुका है। ऐसे में टीम प्रबंधन बैंच में बैठे खिलाड़ियों को चेन्नई के खिलाफ उतार सकता है। साथ ही टीम अगले मुकाबले जीतकर अन्य टीमों का गणित बिगाड़ सकती है।


टीम के साथ नहीं दिखे धोनी, खेलने पर संशय कायम

महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को शहर पहुंची टीम के साथ नजर नहीं आए, जिससे उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोनी पूरी तरह फिट हैं और अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार टीम कंबीनेशन में छेड़छाड़ न करने के इरादे से धोनी लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में उतरना नहीं चाहते हैं। उनके खेलने के लेकर जारी संशय के कारण आयोजकों ने जनरल स्टैंड के टिकटों की कीमतों में कटौती कर दी है। हालांकि हॉस्पिटैलिटी टिकट दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed