{"_id":"5f40b10d6df4732adf392e5a","slug":"sunni-waqf-board-will-soon-registry-of-land-in-name-of-trust-a-famous-architects-will-create-map-of-masjid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुन्नी वक्फ बोर्ड जल्द करेगा ट्रस्ट के नाम जमीन की रजिस्ट्री, नामचीन आर्किटेक्ट बनाएगा मस्जिद का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्नी वक्फ बोर्ड जल्द करेगा ट्रस्ट के नाम जमीन की रजिस्ट्री, नामचीन आर्किटेक्ट बनाएगा मस्जिद का नक्शा
Sat, 22 Aug 2020 11:15 AM IST
शाहरुख खान
अरुण पाण्डेय, अमर उजाला, सोहावल
अरुण पाण्डेय, अमर उजाला, सोहावल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
सोहावल के धन्नीपुर में शासन से मस्जिद के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को मिली 5 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री जल्द ही ट्रस्ट के नाम की जाएगी। यह बैनामा सुन्नी वक्फ बोर्ड मुस्लिम समाज के ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के नाम करेगा।
शुक्रवार को सोहावल तहसील पहुंचकर बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रजिस्ट्री कार्यालय से भूमि की कीमत एक करोड़ 27 लाख रुपये आंकी गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शासन ने सोहावल के धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन दी है, हालांकि इस सरकारी जमीन पर धान की फसल खड़ी है।
अयोध्या में राममंदिर के नींव पूजन के बाद मजिस्द बनाने की भी कवायदें शुरू हो गईं। पिछले दिनों मस्जिद के लिए शासन से दी गई जमीन की नापजोख भी हो चुकी है। भूमि की पैमाइश और सुन्नी वक्फ बोर्ड को राजस्व विभाग द्वारा भूमि का मौके पर कब्जा देकर मेड़बंदी शुरू कराने से गतिविधियां तेज हो गईं थीं। यह प्रक्रिया होने के बाद अब ट्रस्ट के नाम जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य फरहान सोहावल रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और उन्होंने रजिस्ट्रार से भूमि की कीमत और इसके सापेक्ष ट्रस्ट के नाम रजिस्ट्री कराने में लगने वाले स्टाम्प की जानकारी ली। अभिलेखों की जांच के बाद इस जमीन की कीमत एक करोड़ 27 लाख आंकी गई है।

इसके सापेक्ष रजिस्ट्री कराने में 6 लाख 35 हजार के स्टांप लगने की रजिस्टार ने बात कही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मस्जिद जमीन इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के नाम कर रजिस्ट्री हो जाएगी।
सोहावल में होगी रजिस्ट्रीः सोहावल रजिस्ट्रार एमपी मिश्र ने बताया कि मस्जिद जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया के तहत शुक्रवार की दोपहर को सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य फरहान आये थे। कोर्ट का हवाला देकर धन्नीपुर में बोर्ड को मिली भूमि का वैल्यूएशन कराकर ले गए हैं। भूमि की कीमत एक करोड़ 27 लाख आंकी गई है जिसके सापेक्ष 6 लाख 35 हजार का स्टांप बोडरच को रजिस्ट्री कराने के लिए लगाना होगा। इसकी रजिस्ट्री सोहावल में कराई जाएगी।
नामचीन आर्किटेक्ट बनाएगा मस्जिद का नक्शा
सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मिली पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, हाईटेक अस्पताल और रिसर्च सेंटर का नक्शा प्रदेश का नामचीन आर्किटेक्ट तैयार करेगा। उप्र. सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से गठित ट्रस्ट इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन जल्द ही आर्किटेक्ट का नाम तय करेगा। ट्रस्ट प्रदेश के तीन आर्किटेक्ट के नाम पर विचार कर रहा है। ये आर्किटेक्ट कौन हैं, इनके नाम का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

ट्रस्ट के प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धन्नीपुर में मिली जमीन की जिला प्रशासन ने मेड़बंदी कर दी है। ट्रस्ट के सदस्य जल्द ही मौके पर जाकर स्थलीय खाका तैयार करेंगे। इसके बाद नक्शा तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। अयोध्या जिला पंचायत से नक्शा पास होने के बाद मस्जिद व अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
ट्रस्ट ने दो निजी बैंकों में खोले खाते : धन्नीपुर गांव में मस्जिद आदि के निर्माण के लिए इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने दो निजी बैंकों में एक-एक खाता खोल लिया है। ट्रस्ट इन बैंक खातों में ही जनता से आर्थिक सहयोग के लिए कहेगा।