फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunderkand recitation, temple illuminated with lamps

Lucknow News: सुंदरकांड का पाठ, दीपों से जगमगाया मंदिर

Thu, 13 Feb 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand recitation, temple illuminated with lamps
लखनऊ। जीएसआई कॉलोनी सेक्टर-क्यू अलीगंज में भूगर्भेश्वर महादेव मंदिर का दो दिवसीय पांचवां वार्षिक महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पहले दिन सुंदरकांड पाठ हुआ। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया उत्तरी क्षेत्र की ओर से हुए आयोजन में बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने पाठ में हिस्सा लिया और शाम को करीब 2500 दीपों से प्रांगण को जगमग कर दिया। 11 फीट ऊंचा और 21 किलो का त्रिशूलमंदिर के स्थापना दिवस पर यहां 11 फीट ऊंचा और 21 किलो भार का भगवान शंकर का त्रिशूल स्थापित किया गया। पुजारी रवि कांडपाल के अलावा संजय पर्वत, राम सिंह मौर्य, नारायण सिंह, मीना, सावित्री, हेमा, ममता और अंश सिंह आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को यहां सुबह नौ बजे से रुद्राभिषेक और हवन होगा। दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed