{"_id":"69eeff44555f5cb4c607de2a","slug":"suna-hai-kya-politics-of-manipulation-for-the-chair-is-in-full-swing-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suna Hai Kya:कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ की सियासत जोरों पर, जुगाड़ तंत्र से अफसर ने मारा मैदान, पढ़ें ये कानाफूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suna Hai Kya:कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ की सियासत जोरों पर, जुगाड़ तंत्र से अफसर ने मारा मैदान, पढ़ें ये कानाफूसी
Mon, 27 Apr 2026 11:50 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:50 AM IST
सार
यूपी में सत्ता के लिए माननीयों के बीच जोड़-तोड़ का खेल जारी है। इसके लिए सहयोगी दल के माननीय लगातार सेटिंग कर रहे हैं तो भगवा दल के माननीय भी खासे सक्रिय हैं। पढ़ें, ये कानाफूसी:
विज्ञापन
- फोटो : AI image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में सत्ता के लिए माननीयों के बीच जोड़-तोड़ का खेल जारी है। इसके लिए सहयोगी दल के माननीय लगातार सेटिंग कर रहे हैं तो भगवा दल के माननीय भी खासे सक्रिय हैं। वहीं, खेती-बाड़ी वाले विभाग में एक अफसर ने अपने जुगाड़ तंत्र से मैदान मार लिया। वहीं, पढ़ाई लिखाई वाले विभाग में तबादलों के मामले में सूखे में हरियाली पर पानी फिर गया। पढ़ें, ये कानाफूसी:
विज्ञापन
कुर्सी के लिए जोड़-तोड़
इन दिनों माननीय बनने की होड़ में जोड़-तोड़ की सियासत जोरों पर है। सत्ता पक्ष के सहयोगी दल से लाल बत्ती पाने के लिए एक नेताजी रातदिन एक किए हैं। वहीं, उन्हें काउंटर करने के लिए भगवा दल के एक माननीय कमर कसे बैठे हैं। दोनों की नजर एक ही कुर्सी पर है। मजे की बात ये है कि सहयोगी दल वाले माननीय तो भगवा दल में भी सेटिंग किए बैठे हैं।
विज्ञापन
हम हैं भविष्य के मुखिया
खेती-बाड़ी वाले विभाग के एक अफसर ने बहुत सी खामियों के बाद भी जुगाड़ तंत्र लगाया और मैदान मारने में सफल हो गए। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पदोन्नति देने वाले अफसर से की। अफसर की धिग्गी बंध गई। उन्होंने अपनी मजबूरी बताई। इसी बीच पदोन्नति पाने वाले को भी शिकायत की भनक लग गई। उन्होंने आव देखा न ताव शिकायतकर्ता को धमका दिया। साफ कह दिया कि हम भविष्य के मुखिया हैं। ठीक से रहना। अब धमकी पाने वाला शिकायतकर्ता घूम-घूमकर लोगों को हकीकत बता रहा है। ऐसे में विभाग में हलचल मची है।
विज्ञापन
सूखे में हरियाली पर फिरा पानी
प्रदेश के पढ़ाई लिखाई वाले एक विभाग में पिछली बार तबादला सत्र शून्य हो गया था। इस बार विभागीय अधिकारियों को उम्मीद थी कि कुछ अच्छा होगा लेकिन इस बार भी तबादले की पॉवर कुछ जगह पर केंद्रित हो गई है। नीचे से खाली जगहों और अधिकारियों का ब्योरा ले लिया गया है। ऐसे में नीचे के अधिकारियों की इस सूखे मौसम में हरियाली की उम्मीदों पर पानी फेरने जैसे हालात इस साल भी बन गए हैं।
आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।