फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   summer special train

इस सस्ती ट्रेन में लें राजधानी का मजा

Sun, 11 May 2014 10:27 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
summer special train

सुपरफास्ट पुष्पक एक्सप्रेस की तर्ज पर मुंबई के उपनगर लोकमान्य तिलक

विज्ञापन
टर्मिनल (एलटीटी) से लखनऊ तक का सफर 24 घंटे में और सुविधाएं राजधानी एक्सप्रेस जैसी।

रेलवे ने इस बार राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाई है। लेकिन इस ट्रेन का किराया सुपरफास्ट ट्रेनों से भी कम है।


इस ट्रेन में सभी बोगियां राजधानी एक्सप्रेस की एलएचबी श्रेणी की लगायी गई हैं। इसमें एसी प्रथम की एक, एसी द्वितीय की पांच और एसी तृतीय की 10 बोगियों के साथ एसी बोगी वाला रसोईयान भी है।

ट्रेन 02111 प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से सुबह 11:20 पर चलकर दोपहर 12:00 बजे कल्याण, रात 12:30 बजे भोपाल, सुबह 4:50 बजे झांसी और 9:30 बजे कानपुर होते हुए 11:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

इसी तरह लखनऊ से ट्रेन 02112 प्रत्येक शनिवार दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर दोपहर 2:17 बजे कानपुर, शाम 7:05 बजे झांसी, रात 11:15 बजे भोपाल होते हुए शाम 4:25 बजे एलटीटी पहुंचेगी।


किराया भी कम

पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ से एलटीटी का 24:20 घंटे के सफर में एसी तृतीय का किराया 1395, एसी द्वितीय का 2015 और एसी प्रथम का 3450 रुपये है।

इसी तरह लखनऊ से चलने वाली इस ट्रेन का एसी तृतीय का किराया 1330, एसी द्वितीय का 1950 और एसी प्रथम का किराया 3330 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed