{"_id":"629b13f94428ed683b2f955b","slug":"sumaiya-rana-house-arrest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"House arrest: शायर मुनव्वर राना की बेटी हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन की सूचना मिलने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
House arrest: शायर मुनव्वर राना की बेटी हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन की सूचना मिलने पर हुई कार्रवाई
Sat, 04 Jun 2022 04:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jun 2022 04:29 PM IST
सार
भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद हुए बवाल के बाद लखनऊ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। शनिवार को प्रदर्शन करने जा रहीं सुमैया राना को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
विज्ञापन
सुमैया राना के घर पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन की सूचना पर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सुमैया प्रदर्शन करने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
शनिवार को कानपुर में बवाल के बाद ही लखनऊ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसका कारण भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर कानपुर में नमाज के बाद नई सड़क पर कुछ लोग जुटे और हंगामा करने लगे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। बवाल शुरू हो गया। इंटरनेट मीडिया पर जैसे ही यह खबर और वीडियो वायरल हुआ उसके बाद सुरक्षा को लेकर लखनऊ में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक लखनऊ में शांति बनी हुई है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी धर्म गुरुओं के संपर्क में भी हैं। हमारे यहां सभी अच्छे लोग हैं।
लगातार पीस कमेटी के साथ भी बैठक बीते दिनों की गई है। यहां पुलिस कर्मी हर इलाके में गश्त कर रहे हैं। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी।
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफार्म निगरानी बढ़ा दी गई है। विवादित पोस्ट और मेसेज पर नजर रखी जा रही है। विवादित और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।