{"_id":"66d9853f41bf478b1f09dda5","slug":"sultanpur-villagers-protest-for-roads-in-villages-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, रास्ते की मांग को लेकर रेलवे विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, रास्ते की मांग को लेकर रेलवे विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
Thu, 05 Sep 2024 03:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:47 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद हो जाने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार सेइया लोकेपुर, जूडापट्टी, छिताई पाठक का पुरवा, चौबे का पुरवा, टीमापुर रामापुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर रेलवे विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा रेलवे लाइन में लगा चकरेल निकाल लिया गया और फाटक बंद करके उसमें ताला लगा दिया गया जिससे उन्हें अपने घर से कस्बा कूरेभार आने-जाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूर्व सांसद मेनका गांधी से शिकायत की थी जिन्होंने रास्ता दिलाए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने रेलवे विभाग और यूपीडा से मांग की है कि पूर्वाचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से ही अंडर पास की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें आने-जाने के लिए एक रास्ता हो जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन के दौरान रेलवे विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांग को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन