फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: SP MLA beat BJP leader in birthday party, case against 10 including Tana Aslaha, former MLA

सुल्तानपुर : बर्थडे पार्टी में सपा के विधायक ने भाजपा नेता को पीटा, ताना असलहा, पूर्व विधायक समेत 10 पर केस

Thu, 23 Dec 2021 09:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Dec 2021 09:57 PM IST
सार

पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर पूर्व विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Sultanpur: SP MLA beat BJP leader in birthday party, case against 10 including Tana Aslaha, former MLA
मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरहरपुर गांव में बुधवार की रात बर्थडे पार्टी में पहुंचे सपा के पूर्व विधायक ने भाजपा के एक नेता की पिटाई कर दी। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर असलहा भी तान दिया। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर पूर्व विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व विधायक को पुलिस की टीमें तलाश रही हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्र के पुत्र का बुधवार को जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी में महेंद्र के यहां उनके रिश्तेदार एवं प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार अभियान से जुड़े कस्बा लंभुआ भाजपा नेता जयशंकर त्रिपाठी भी पहुंचे थे। बर्थडे पार्टी में सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय भी साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता व पूर्व विधायक संतोष के बीच फेसबुक पर पोस्ट को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बर्थडे पार्टी में पूर्व विधायक संतोष पांडेय और भाजपा नेता जयशंकर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेता की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर असलहा भी तान दिया। 
विज्ञापन


घटना से पार्टी में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक पूर्व विधायक पार्टी से जा चुके थे। भाजपा नेता जयशंकर त्रिपाठी ने इसकी सूचना पार्टी के विधायक देवमणि दूबे को दी। विधायक ने एसपी से बात की। बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित जयशंकर त्रिपाठी कोतवाली देहात थाने पहुंचे और पूर्व विधायक संतोष पांडेय समेत 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ गौरीशंकर पाल ने बताया कि पूर्व विधायक संतोष पांडेय निवासी भदैंया समेत 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे जनाधार से घबराई सरकार : पूर्व विधायक
पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने स्थानीय विधायक व भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मेरे जनाधार से घबरा गई है। पुलिस प्रशासन से मेरा उत्पीड़न कराया जा रहा है। बिना किसी वारंट व नोटिस के कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद लंभुआ की पुलिस घर पर दबिश दे रही है। मैं फर्जी मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं। मामले को लेकर हाईकोर्ट जाऊंगा। अपने संगठन के मुखिया और अपनी जनता के समक्ष पूरा मुद्दा रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed