{"_id":"67ee1b3a00da463df1086f10","slug":"sultanpur-class-12-student-s-private-parts-attacked-with-sharp-weapon-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: खेत से लौट रहे 12वीं के छात्र के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला, मरणासन्न हालत में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: खेत से लौट रहे 12वीं के छात्र के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला, मरणासन्न हालत में छोड़ा
Thu, 03 Apr 2025 10:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:53 AM IST
सार
सुल्तानपुर में 12वीं के छात्र के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। छात्र की हालत गंभीर है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 12वीं के छात्र पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। छात्र के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित छात्र ने बताया कि वह रात 11 बजे खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में 4-5 लोगों ने उसे रोका। उनमें से कुछ के मुंह पर रुमाल और एक व्यक्ति के सिर पर पगड़ी थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने पहले उससे बदतमीजी की और सुधर जाने की धमकी दी। विरोध करने पर तीन लोगों ने उसे मारना शुरू कर दिया। छात्र ने जवाब दिया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके गुप्तांग पर वार कर दिया।
विज्ञापन
छात्र के मरणासन्न होते ही हमलावर भाग निकले। कोतवाली देहात के एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन