{"_id":"61afa6bf07662310d712eadd","slug":"sultanpur-accused-of-selling-rape-victim-s-child-on-child-line-police-is-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : चाइल्ड लाइन पर दुष्कर्म पीड़िता का बच्चा बेच देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : चाइल्ड लाइन पर दुष्कर्म पीड़िता का बच्चा बेच देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Tue, 07 Dec 2021 11:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:53 PM IST
सार
गोसाईंगंज क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय बालिका करीब साल भर पहले सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली थी। रेलवे पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन भेजा था। बाद में पता चला कि वह गर्भवती हो गई है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाइल्ड लाइन पर एक दुष्कर्म पीड़िता का बच्चा बेचने का आरोप लगा है। पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गोसाईंगंज क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय बालिका करीब साल भर पहले सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली थी। रेलवे पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन भेजा था। बाद में पता चला कि किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
वहीं, पीड़िता को उसके माता पिता के साथ भेजा गया था। कुछ दिन बाद दो चाइल्ड लाइनकर्मी उसे घर से लेकर चले गए। आरोप है कि एक महिला कर्मी ने उसे अपने घर पर रखा। बाद में प्रसव के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। आरोप है कि बेटा पैदा होने के बाद उसे किसी को दे दिया। इस संबंध में एसओ गोसाईंगंज संदीप राय ने बताया कि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन