Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: A couple and a smuggler were arrested with ganja worth Rs 33 lakh and cash worth Rs 3.25 lakh.

Sultanpur: 33 लाख का गांजा, सवा तीन लाख की नकदी के साथ दंपती व एक तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 07:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लंभुआ (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, लंभुआ (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Dec 2025 07:35 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ के खड़ुआन गांव के पास दो कारों में मादक पदार्थों की खेप मिली है। पुलिस ने दंपती व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sultanpur: A couple and a smuggler were arrested with ganja worth Rs 33 lakh and cash worth Rs 3.25 lakh.
पुलिस ने दो पैकेट गांजा बरामद किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवगढ़-श्रीरामपुर मार्ग पर खड़ुआन गांव के पास रविवार रात लंभुआ पुलिस ने दो कारें पकड़ी। कारों में से करीब 33 किग्रा से अधिक गांजा मिला है। पुलिस ने दंपती व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3.25 लाख रुपये भी मिले हैं। पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़ से लंभुआ के रास्ते कार लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तस्करों के पास से मिले मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 33 लाख रुपये है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे लंभुआ पुलिस ने खड़ुआन गांव के पास दो कारों को रोका। एक कार में चंडीगढ़ व दूसरी कार में लखनऊ का नंबर अंकित था। कारों की तलाशी में 33 पैकेट गांजा मिला। उसका वजन 33 किग्रा से अधिक है।
विज्ञापन


एक कार पर सवार लंभुआ के सराय मकरकोला निवासी अमरदेव चौहान को पुलिस ने पकड़ा। वहीं, दूसरी कार पर सवार अर्जुनपुर निवासी धर्मेंद्र सरोज व उसकी पत्नी अनीता को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि वे पड़ोस के प्रतापगढ़ जिले से गांजा लेकर पश्चिम के जिलों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed