फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: 25 lakh loot with jweller, police investigation going on.

सुल्तानपुर में 25 लाख की लूट: सराफा कारोबारी ने दी तहरीर, सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे खोज रही पुलिस

Thu, 07 Nov 2024 02:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Nov 2024 02:34 PM IST
सार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सराफा के साथ हुई लूट में कारोबारी ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sultanpur: 25 lakh loot with jweller, police investigation going on.
बुधवार रात हुई थी वारदात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास बुधवार शाम सराफा कारोबारी को कार सवार बदमाशों ने घायल कर 25 लाख के जेवरात लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश कार से भाग निकले थे। घायल कारोबारी बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद व्यापारी नेताओं के साथ गोसाईगंज थाने पहुंचे। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी सराफा कारोबारी सुरेश सोनी को बुधवार शाम कार सवार बदमाशों ने घायल कर करीब 25 लाख की कीमत के जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। घायल कारोबारी का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित सराफा कारोबारी अन्य व्यापारियों के साथ गोसाईगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के बयान पर पलटवार: यूपी के मंत्री बोले- उनके बयान हास्यास्पद, कांग्रेस ने पिछड़ों के साथ अन्याय किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा कार्यालय के बाहर लगा एक और पोस्टर... बटेंगे तो सिलेंडर 1200 में मिलेगा, एक रहेंगे तो 400 में


उन्होंने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। अभी तक पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया है। सीओ जयसिंहपुर रमेश कुमार भी बृहस्पतिवार को गोसाईगंज थाने में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित सराफा कारोबारी से वारदात के बारे में जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल के निकट स्थित बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल शुरू की गई। सीसीटीवी की मदद से लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी है।

व्यापारियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि सराफा कारोबारी से लूट की घटना काफी निंदनीय है। सभी पुलिस अधिकारियों से बात की गई है। इस मामले में शत-प्रतिशत व्यापारी का सामान बरामद होना चाहिए। सीमावर्ती जिलों से असलहे आ रहे हैं। 72 घंटे का समय दिया गया है। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।

पड़ोसी जिले में खोजबीन कर रही पुलिस
सराफा कारोबारी के साथ सरेशाम हुई लूट की वारदात में पुलिस की एक टीम पड़ोसी जिले अयोध्या, अंबेडकरनगर और जौनपुर में भी लुटेरों की तलाश कर रही है। सर्विंलास टीम ने घटनास्थल व आसपास के एरिया के कई नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। इनसे भी लुटेरों की लोकेशन ट्रैस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed