{"_id":"610631904df5ec4a8648aee5","slug":"sukhdev-rajbhar-announces-retirement-from-active-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: बसपा को झटका, सुखदेव राजभर ने बेटे को किया अखिलेश के हवाले, बसपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: बसपा को झटका, सुखदेव राजभर ने बेटे को किया अखिलेश के हवाले, बसपा पर साधा निशाना
Sun, 01 Aug 2021 11:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:00 AM IST
सार
सुखदेव राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए बेटे कमलाकांत को उनके हवाले करने का एलान किया है। जबकि बसपा पर निशाना साधते हुए उसे मिशन से भटकी हुई पार्टी बताया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए बेटे कमलाकांत को उनके हवाले करने का एलान किया है। जबकि बसपा पर निशाना साधते हुए उसे मिशन से भटकी हुई पार्टी बताया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के दीदारगंज से विधायक सुखदेव राजभर ने सार्वजनिक पत्र लिखा है। इसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को भी भेजा है। पत्र में लिखा है कि कांशीराम के साथ दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ता रहा। बदली परिस्थितियों में बहुजन मूवमेंट और सामाजिक न्याय कमजोर पड़ गया है। दो वर्ष से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से दलितों, पिछड़ों और वंचितों की लड़ाई में योगदान नहीं दे पा रहा हूं।
विज्ञापन
उन्होंने बिना किसी की नाम लिए बसपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि बदली परिस्थितियों में हमारे समाज और मिशनरी लोगों को स्वार्थी तत्वों के दबाव में बाहर किया जा रहा है। इन्हीं स्वार्थी तत्वों ने बहुजन मूवमेंट को कमजोर किया है। ऐसे में बेटे कमलाकांत राजभर ने सपा के साथ रहकर वंचितों के हितों की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि यूपी का भविष्य अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में है। ऐसे में उनके हाथ में कमलाकांत को सौंपते हुए उम्मीद करते हैं कि दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।