फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugarcane-laden tractor crushes bike rider, died.

अंबेडकरनगर: ओवरलोडिंग का कहर, अलग अलग हादसों में दो की दर्दनाक मौत

Mon, 02 Dec 2019 06:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane-laden tractor crushes bike rider, died.
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल परिसर स्थित शव गृह में मौजूद अहिरौली मार्ग दुर्घटना में मृत युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना अन्तर्गत तिवारीपुर गांव के पास सोमवार सुबह गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर रविवार देर शाम महरुआ थाना अन्तर्गत महरुआ बाजार में आलू लदी ट्रक के पलटने से उसकी चपेट में आए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना अन्तर्गत चांदपुर निवासी उमानाथ (45) पुत्र पारसनाथ सोमवार सुबह बाइक से घर से निकला था। बताया जाता है कि जब वह तिवारीपुर बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉला ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


हादसे में उमानाथ गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुका था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार ट्राले पर गन्ना क्षमता से अधिक लदा हुआ था। इसके चलते ही ट्रैक्टर ट्राला अनियंत्रित हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

रविवार देर शाम महरुआ थाना अन्तर्गत नरसिहपुर टेउंवा गांव निवासी राधेश्याम (40) पुत्र रामअदल त्रयोदश संस्कार में भाग लेकर साइकिल से रविवार देर शाम घर जा रहा था। जब वह महरुआ बाजार स्थित पेट्रोलपंप के निकट पहुंचा, इसी बीच उधर से गुजर रही आलू लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह भी उसकी चपेट में आ गया।

घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बाजारवासियों के अनुसार ट्रक पर क्षमता से अधिक आलू लदा हुआ था। ट्रक के नीचे पांच बाइक भी दब गई। संयोग रहा कि बाइक सवार उस समय बाइक के पास नहीं थे। सभी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

इस बीच आननफानन में वहां पहुंचे लोगों ने आलू की बोरियों के नीचे दबे राधेश्याम व ट्रक में फंचे चालक अमेठी जनपद के मुंशीगंज निवासी चालक रामशंकर यादव (48) पुत्र रामपियारे व उसके नाती अतुल यादव (9) पप्पू को बाहर निकाला। गंभीरावस्था में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद जब तक राधेश्याम को रेफर किया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चालक को प्रारंभिक इलाज के बाद पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यह दिखवाया जाएगा कि ट्रक पर क्षमता से अधिक आलू लदी थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed