फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sugar prices rose by 15 rupees in 15 days

Lucknow News: 15 दिन में 15 रुपये महंगी हुई चीनी

Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices rose by 15 rupees in 15 days
लखनऊ। त्योहारी मौसम शुरू होने से पहले ही चीनी के दामों में तेजी आई है। खुदरा बाजार में चीनी पहली बार 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। कारोबारियों के अनुसार, पिछले 15 दिन में इसके दाम करीब 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं। कारोबारियों का कहना है कि सीजन के अंतिम दौर में चीनी का भंडार कम है। मांग के मुकाबले आपूर्ति घटने से दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक, बाजार में मांग की तुलना में करीब आधी ही चीनी की आपूर्ति हो पा रही है। आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, गणेशोत्सव, जन्माष्टमी और दिवाली जैसे त्योहारों से मांग और बढ़ेगी। इससे चीनी के दाम में और तेजी आने की आशंका है।
विज्ञापन

पहली बार 60 रुपये किलो के ऊपर पहुंचा भाव
न्यू हैदराबाद के फुटकर किराना व्यापारी संतोष गुप्ता ने बताया कि 15 दिन पहले चीनी 48-50 रुपये किलो बिक रही थी। अब इसका भाव बढ़कर 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। फतेहगंज के थोक कारोबारी संजय जयसवानी के मुताबिक, पहली बार चीनी के भाव 60 रुपये किलो से ऊपर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादन में कमी और एथेनॉल को प्राथमिकता
कारोबारियों का कहना है कि इस बार चीनी का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब पांच फीसदी कम रहा है। इसका असर बाजार में उपलब्ध भंडार पर पड़ा है। नया पेराई सत्र अक्तूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में शुरू होता है। चीनी मिलों ने अधिक लाभ के लिए गन्ने से चीनी बनाने के बजाय एथेनॉल उत्पादन को प्राथमिकता दी। पेट्रोल और शराब बनाने वाली कंपनियों की ओर से एथेनॉल की मांग बढ़ने से चीनी का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

मिठाई कारोबार पर असर
मिठाई कारोबारी और यूपी आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि अगले एक महीने में कई बड़े त्योहार हैं। इससे मिठाई की मांग बढ़ेगी, लेकिन बाजार में चीनी की कमी है। मिठाई बनाने में करीब 20 फीसदी चीनी का इस्तेमाल होता है। एक किलो खोये में करीब 200 ग्राम चीनी लगती है। कारोबारियों को मांग के मुकाबले करीब आधी ही आपूर्ति मिल रही है। व्यावसायिक सिलिंडर पर सरकार की 375 रुपये की राहत भी बेअसर हो गई है। कच्चे माल की लागत 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है, जिससे कारोबारियों का मुनाफा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed