{"_id":"31bec7bb5c4ac9fa1c63bae41d86cb41","slug":"sugal-mill-scam-ex-chief-secretary-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनी मिल घोटाला: पूर्व मुख्य सचिव से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनी मिल घोटाला: पूर्व मुख्य सचिव से होगी पूछताछ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला लखनऊ
Updated Wed, 22 Jan 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
राज्य चीनी निगम की बिक्री घोटाले में लोक आयुक्त ने 24 जनवरी को पूर्व मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता और 28 जनवरी को मायावती सरकार में गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव रहे नेतराम से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा विनिवेश के लिए नियुक्त कंसलटेंट आईएफसीआई, लीगल कंसल्टेंट चितले एंड चितले और बिडिंग में हिस्सा लेने वाली सभी फर्म को भी नोटिस जारी करके 11 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
उधर, गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग ने अभी तक पिछली सरकार के आला अफसरों के जवाब पर लोक आयुक्त को अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी है।
राज्य चीनी निगम की 21 मिलों की बिक्री में हुए 1180 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रहे लोक आयुक्त एनके मेहरोत्रा ने अतुल गुप्ता व नेतराम को उनकी जवाबों पर स्पष्टीकरण के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
दरअसल दोनों ने कुछ बिंदुओं पर जवाब नहीं दिया है तो जिन बिंदुओं पर जवाब दिया है, उनमें कुछ पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
लिहाजा पूछताछ कर फिर से बयान दर्ज किया जाएगा। यहीं लोक आयुक्त ने मिलों की बिक्री की संपन्न कराने वाले कंसल्टेंट और लीगल कंसल्टेंट से भी पूछताछ भी पूछताछ करेंगे।
इसके लिए इन्हें नोटिस भेज दिया गया है। जबकि 30 जनवरी से चीनी मिलों के लिए टेंडर डालने वाली कंपनियों से पूछताछ होगी।