{"_id":"687267179d58b8acd60b1ca4","slug":"sudhir-sharma-of-up-becames-vice-president-of-rowing-fedreation-of-india-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1289645-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उत्तर प्रदेश के सुधीर शर्मा बने रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के सुधीर शर्मा बने रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष
विज्ञापन
sudhir sharma
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा को रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावों में उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। पिछले साल 25 फरवरी 2024 को हुए इन चुनावों का परिणाम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार शुक्रवार को सिकंदराबाद के हुसैन सागर लेक में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ तेलंगाना अकादमी के कार्यालय में घोषित किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर डब्लूबी श्रीनिवास (सीनियर एडवोकेट) ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक गिरीश एस फडनीस की मौजूदगी में चुनाव परिणाम घोषित किए गए। सुधीर शर्मा के रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डाॅ. दिनेश शर्मा (सांसद), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) व राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), खेल निदेशक डाॅ.आरपी सिंह, उत्तर प्रदेश
ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय व कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने भी बधाई दी। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साल 2024 से
2028 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए हुए इन चुनावों में तमिलनाडु के बालाजी मरपाड़ा को अध्यक्ष चुना गया जबकि महासचिव के पद पर पश्चिम बंगाल के सुभाशीष मुखर्जी ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर असम के चिरंजीत फुकन निर्वाचित हुए