फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man committed suicide in badal kheda of para in lucknow

लाइसेंसी बंदूक से युवक ने खुद को उड़ाया, भाई ने बताई सुसाइड की ये वजह

Mon, 21 Sep 2020 11:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
a man committed suicide in badal kheda of para in lucknow
प्रेम प्रकाश (फाइल फोटो), जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
लखनऊ में पारा के बादलखेड़ा में रविवार सुबह प्रेम प्रकाश उर्फ सोनू शुक्ला (32) ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह के कारण युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह ने बताया, मूलरूप से हरदोई के अतरौली निवासी प्रेम प्रकाश, भरावन में फोटोग्राफी स्टूडियो चलाता था। आठ साल पहले उसकी शादी हरदोई के बेनीगंज की निवासी आरती से हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों में अनबन होने लगी।
विज्ञापन


आठ साल बाद भी कोई संतान न होने से कलह अधिक बढ़ गई। पिता बाबूलाल के मुताबिक, उसकी बहू आरती का बेटे से विवाद रहता था। कुछ समय से वह अपने मायके बेनीगंज में रह रही थी। उसने पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वह अपने पिता से लखनऊ इलाज कराने की बात कहकर घर से निकला था। वह पारा स्थित बादल खेड़ा में अपने बड़े भाई शिवप्रकाश उर्फ मोनू के घर पहुंचा था। शनिवार को डॉक्टर को दिखाने के बाद बुद्धेश्वर स्थित मंदिर में दर्शन के बाद घर गया।

पीआरवी की जल्दबाजी से संदिग्ध हो गई थी घटना

a man committed suicide in badal kheda of para in lucknow
प्रेम प्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
वहां पर खाना खाने के बाद भाई ऊपर वाले कमरे में चला गया। भाभी दूसरे कमरे में बच्चों को लेकर सोने चली गई। सोनू बाहर वाले कमरे में सो गया। सुबह उठने के बाद उसने भाई के कमरे में जाकर उनकी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और अपने कमरे में गया।

बंदूक को अपने गले से सटाकर खुद को उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर घरवाले भागकर कमरे में पहुंचे तो दंग रह गए। घर में कोहराम मच गया। पुलिस को भाई ने बताया कि सोनू को पेट संबंधी बीमारी थी। वहीं संतान न होने की वजह से पत्नी से विवाद को लेकर काफी समय से डिप्रेशन में था। 

परिजनों ने प्रेम प्रकाश की खुदकुशी की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी जवानों ने लाइसेंसी बंदूक के संबंध में पूछताछ की। परिजनों ने बंदूक को कमरे में रखने की बात कही। पुलिस ने कहा कि जहां बंदूक थी, वहीं ले जाकर रख दो।

परिजनों ने बिना सोचे-समझे बंदूक प्रेम प्रकाश के शव के पास दीवार के सहारे खड़ी कर दी जिससे खुदकुशी का मामला संदिग्ध हो गया। एक बार तो पुलिस को भी हत्या की आशंका होने लगी। पीआरवी जवानों से पूछताछ के बाद मामला साफ हुआ। पुलिस के अनुसार, गोली ठुड्डी के पास से लगी है। दाहिनी तरफ कान के पास से गोली निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed