फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Subway to be built soon at Sadar Purana Qila; Defence Minister gives assurance

Lucknow News: सदर पुराना किला में सबवे का निर्माण जल्द, रक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

Sun, 18 Oct 2026 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Subway to be built soon at Sadar Purana Qila; Defence Minister gives assurance
रक्षा मंत्री से मिलते संगठनों के लोग।
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शनिवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। सदर लखनऊ व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सदर पुराना किला में प्रस्तावित सबवे का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। रक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह राजू ने बताया कि पूर्व में आदेश जारी होने और धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है, व्यापारी दुकानें बेचने की स्थिति में पहुंच गए हैं। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर अतिक्रमण भी है। प्रतिनिधिमंडल ने अतिक्रमण हटाने और निर्माण शीघ्र शुरू कराने के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की। इस मौके पर रूपा देवी, विनोद अग्रवाल, रीना सिंघानिया, अमित शुक्ला, मुकेश कुमार, संतोष गुप्ता और वीरेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बुलाकी अड्डा से राजाजीपुरम जाने वाले मार्ग पर जाम की समस्या उठाई। प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज से चौकी टिकैतगंज, बाजारखाला तक आवागमन में भी राहत दिलाने की मांग की। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, समाजसेवी, उत्तराखंड महापरिषद, ओबीसी मोर्चा समेत कई अन्य व्यापारिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी रक्षा मंत्री से मुलाकात की और सामाजिक सरोकारों और जनहित के विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed