फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   subsidy in account till 15 feb

15 तक खाते में पहुंचेगी अटकी सब्सिडी राशि

Wed, 12 Feb 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Feb 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
subsidy in account till 15 feb

डीबीटीएल पर रोक के बाद अटकी कस्टमरों की सब्सिडी राशि 15 फरवरी तक खाते में पहुंचने का भरोसा तेल कंपनियों ने जताया है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि आधार बेस सब्सिडी योजना के लिंकअप से जुड़े केंद्रीय बैंक व पेट्रोलियम मंत्रालय में सहमति के बाद रकम खाते में अपडेट होगी।

वहीं दूसरी ओर पेट्रोलियम मंत्रालय ने डीबीटीएल के संबंध में संशोधित निर्देश अब तक नहीं जारी किया है। योजना पर रोक के 12 दिन बाद भी इसे लेकर तीनों प्रमुख तेल कंपनियों को अधिकारी चुप्पी साधे रहे।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने गत 30 जनवरी को सब्सिडी सिलेंडरों के लिए आधार कार्ड खाते की अनिवार्यता वाली डीबीटीएल योजना को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


साथ ही रियायती सिलेंडरों की संख्या नौ से बढ़ा कर 12 कर दिए गए। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके बाद रियायती सिलेंडरों की बढ़ी हुई संख्या के वितरण के संबंध में तो तेल कंपनियों को नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए लेकिन डीबीटीएल को लेकर खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते ही जनवरी में डीबीटीएल योजना के दायरे में आने वाले गैस उपभोक्ताओं को रियायती कोटे के सिलेंडरों की सीधे आधार खाते में आने वाली सब्सिडी राशि अटक गई थी।


इससे बाजार दर पर महंगा सिलेंडर लेने के बाद भी सब्सिडी का पैसा नहीं मिल पाने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक यूपी सिंह ने बताया कि बीते दिनों डीबीटीएल से जुड़ चुके उपभोक्ताओं की सब्सिडी राशि उनके आधार खाते में क्रेडिट होना शुरू हो चुकी है।

उन्होंने भरोसा जताया कि 15 फरवरी तक डीबीटीएल से जुड़े शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं की बकाया सब्सिडी की राशि का भुगतान उनके आधार खाते में हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed