फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Subrata Roy's wife Swapna Roy will have to vacate her Sahara City house in three days.

Lucknow News: सुब्रत राय की पत्नी स्वप्ना रॉय को तीन दिन में छोड़ना होगा सहारा शहर का घर

Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Subrata Roy's wife Swapna Roy will have to vacate her Sahara City house in three days.
सीलिंग के लिए  नगर निगम पहुंची नगर निगम की टीम।
लखनऊ। सहारा प्रमुख स्वर्गीय सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय को अब सहारा का आलीशान महल जैसा घर तीन दिन में छोड़ना होगा। सहारा प्रमुख का परिवार यहां पर करीब 25 साल से रह रहा है। शनिवार को जमीन का कब्जा लेने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ गेट सील करने पहुंची थी। हालांकि, टीम बिना गेट सील किए तीन दिन में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम देकर लौट आई।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को जमीन का कब्जा लेते समय ही सहारा शहर में रहने वालों को कब्जा खाली करने के लिए कहा गया था। पहले भी कई बार नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने के लिए कहा जा चुका है। बुधवार को वहां रहने वालों को तीन दिन में अपना सामान निकालकर कब्जा खाली करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके बाद सहारा शहर के सभी गेट सील कर दिए जाएंगे। तब किसी को सामान निकालने का मौका भी नहीं दिया जाएगा। संपत्ति प्रभारी ने कहा कि अभी किसी गेट पर ताला नहीं लगाया गया है। सिर्फ चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एक कॉल ने रोक दी सीलिंग की कार्रवाई
नगर निगम की टीम बुधवार को पूरी तैयारी के साथ सहारा शहर पहुंची थी। सीलिंग के लिए ताले और जंजीर भी लेकर गई थी। नगर निगम का प्रवर्तन दस्ता, संपत्ति विभाग की पूरी टीम और पुलिस बल साथ था। सहारा शहर में कार्रवाई का विरोध करने वाला भी कोई नहीं था। तभी एक फोन कॉल ने सारी तैयारी पर पानी फेर दिया। जानकारों ने बताया कि नगर निगम के मुखिया के पास एक कॉल आई थी, जिसके तुरंत बाद मुखिया ने टीम को फोन किया और सीलिंग को टालने का आदेश दिया। हालांकि, अफसरों का कहना है कि वह सिर्फ अल्टीमेटम देने ही गए थे। कार्रवाई तीन दिन बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
नगर निगम ने 1994 में आवासीय योजना विकसित करने के लिए सहारा इंडिया हाउसिंग लिमिटेड कंपनी को लाइसेंस पर शर्तों के तहत 170 एकड़ जमीन दी थी। जिसमें से 130 एकड़ में आवासीय प्लाॅट-मकान बनाकर काॅलोनी विकसित की जानी थी और 40 एकड़ ग्रीन बेल्ट तय था। शर्तों के उल्लंघन पर नगर निगम ने 1997 में लाइसेंस डीड निरस्त करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद से मामला कानूनी विवाद में उलझा रहा। कॉलोनी में अभी तक किसी भी आवंटी को मकान-प्लाॅट नहीं मिला है। हालांकि, सहारा प्रमुख का वहां पर आवास जरूर बना है। उनका परिवार उसी में रहता है। उनके निधन के बाद अब उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय वहां करीब एक लाख वर्ग फीट में बने आलीशान मकान में रहती हैं। उनके कर्मचारी भी रहते हैं।

Iजमीन पर कब्जा लिया जा चुका है। वहां पर अभी सहारा प्रमुख का परिवार और कुछ कर्मचारी रहते हैं। उनसे तीन दिन में कब्जा खाली करने के लिए कहा गया है। इसके बाद सहारा शहर के सभी गेट सील किए जाएंगे। I
Iरामेश्वर प्रसाद, संपत्ति प्रभारी, नगर निगमI

सीलिंग के लिए  नगर निगम पहुंची नगर निगम की टीम।

सीलिंग के लिए  नगर निगम पहुंची नगर निगम की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article