फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Subrata Rai News : Grand sons will perform the last rites.

Subrata Rai News: सुब्रत राय के पोते देंगे मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में बेटों के आने की सूचना नहीं

Thu, 16 Nov 2023 01:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Nov 2023 01:54 PM IST
सार

सुब्रत राय का अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया जाएगा। उनके पोते कुशांग और हिमांग उन्हें मुखाग्नि देंगे। उनके बेटों के आने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Subrata Rai News :  Grand sons will perform the last rites.
सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए वीआई सहित आम लोगों के आने का सिलसिला जारी है। उनके पार्थिव शरीर को सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां से यात्रा निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया जाएगा।

विज्ञापन


सहारा ग्रुप के कार्पोरेट कम्युनिकेशन के प्रमुख गुलाम जीशान का कहना है कि अंतिम संस्कार के दौरान सुब्रत राय के पोते कुशांग और हिमांग उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देंगे। उनके बेटों के आने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं उनके करीब रहीं फिल्म व राजनीतिक हस्तियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सहारा श्री की विरासत: अब वारिस को लेकर उठे सवाल, पत्नी स्वप्ना राय संभालेंगी कमान या आगे आएंगे बेटे और भाई




इसके पहले बुधवार शाम को उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया।  रॉय के अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों के साथ भारी संख्या में वीआईपी भी पहुंचे। मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सभी वर्ग के लोगों ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवारीजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें।

अखिलेश यादव बोले, देश व प्रदेश के लिए भावनात्मक क्षति
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने। सहारा शहर में अंतिम दर्शन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुब्रत रॉय का निधन बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने जीवन काल में प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed