फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   subramanian swamy says bjp too have corrupt leaders.

धमकी या भभकी! भाजपाइयों को भी नहीं छोड़ेंगे स्वामी

Mon, 29 Sep 2014 04:08 PM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
subramanian swamy says bjp too have corrupt leaders.

भ्रष्टाचारियों की सूची में भाजपा के नेता भी शामिल हैं, पर मैं जयचंद नहीं हूं। पहले विरोधियों का सफाया करूंगा। मैं नहीं चाहता कि सोनिया गांधी फिर आ जाएं। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यहां मीडिया से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोनिया-राहुल उनकी हिट लिस्ट में हैं और नेशनल हेराल्ड की 5000 करोड़ की संपत्ति हड़पने के मामले में उन्हें जेल भिजवा कर रहेंगे। वह भी केस खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में गई हुईं हैं।
विज्ञापन


स्वामी ने दावा किया कि एक अक्तूबर को अंतिम सुनवाई है, लेकिन मेरे पास पुख्ता दस्तावेज हैं। उन्होंने दावा किया कि वे सोनिया और राहुल को जेल की सलाखों के पीछे भिजवा कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की भी आएगी बारी

subramanian swamy says bjp too have corrupt leaders.

हालांकि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में स्वामी ने कहा कि अगर सारा काम वह खुद ही करेंगे तो बाकी काम कौन करेगा। उन्होंने कहा कि विरोधियों को हटा लेने के बाद पार्टी के भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ भी आवाज बुलंद करेंगे।

वहीं लव जेहाद के मुद्दे पर उन्होंने पार्टी सांसद महंत आदित्यनाथ के विवादित बोल में अपने सुर मिला दिए हैं। स्वामी का कहना है कि अगर भारत में लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता कायम रखनी है तो हिंदुओं का बहुमत में होना जरूरी है।

जहां हिंदू बहुमत में हैं वहां लोकतंत्र कायम है, जबकि मुस्लिम देशों में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। जम्मू कश्मीर और मल्लपुरम, जहां हिंदू अल्पमत में हैं वहां उनका हाल बुरा है।

इन्होंने भी दिए 'बड़बोले' बयान

subramanian swamy says bjp too have corrupt leaders.

न चोरी करूंगा, न करने दूंगा: वरुण
देश के विकास व लोगों के जीवन स्तर में उत्थान में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा बाधक है। जिले की विकास योजनाओं में कमीशन लेने के चलन पर सांसद वरुण गांधी ने कहा कि...न चोरी करूंगा और न किसी को करने दूंगा। वे रविवार को शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में निशक्तों को उपकरण प्रदान कर रहे थे। सांसद ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओं के सुझाव पर सांसद निधि की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रमों से जुड़े पदाधिकारियों को ईमानदारी बरतने की सलाह दी।

मोदी के जादू की हवा निकली: अमर
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि उप चुनाव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू की हवा निकाल दी है। उन्होंने पीएम के ‘अच्छे दिन’ पर भी व्यंग कसा। कहा कि शिक्षा के बगैर विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसा प्रयास हो कि हर परिवार का विकास हो तभी अच्छे दिन आएंगे। वे रविवार को कस्बे के निर्माणाधीन रघुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed