Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sub-Inspector Recruitment 2020: Final selection results released

यूपी दरोगा भर्ती 2020 रिजल्ट: अंतिम चयन परिणाम जारी, हाईकोर्ट ने सितंबर 2026 में दिया था आदेश

Sat, 14 Nov 2026 10:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 14 Nov 2026 10:33 PM IST
सार

दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम में 203 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन
Sub-Inspector Recruitment 2020: Final selection results released
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 200 अभ्यर्थियों का चयन उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और तीन का चयन पीएसी प्लाटून कमांडर पद पर हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में भर्ती बोर्ड ने परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के बाद 138 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 129 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके बाद 149 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया, जिसमें 123 अभ्यर्थी सफल रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश बोले- अयोध्या में प्रभुराम का मिला आशीर्वाद, इसलिए धन्यवाद देने जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे आजम खां, दर्ज नहीं हो सका बयान, 426 करोड़ का नहीं मिला हिसाब


पहले से सफल अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 212 अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की गई। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और अभ्यर्थियों की ओर से दी गई पदों की वरीयता के आधार पर किया गया है। इसमें 203 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed