{"_id":"6762c07b84430a358a0f8574","slug":"sub-inspector-and-constable-suspended-for-misbehaving-with-advocate-lucknow-news-c-13-knp1050-998553-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधिवक्ता से अभद्रता पर दरोगा-सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधिवक्ता से अभद्रता पर दरोगा-सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीसीपी उत्तरी ने की कार्रवाई, अभद्रता का वायरल हुआ था वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
गाजीपुर थाने के सेक्टर 19 पुलिस चौकी के सामने सिगरेट पी रहे अधिवक्ता से अभद्रता के मामले में डीसीपी उत्तरी आरएन सिंह ने दरोगा हरि ओम पटेल और सिपाही सूरज सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनाें के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि सिपाही और दरोगा ने मंगलवार रात पुलिस चौकी में अधिवक्ता से मारपीट की थी। शिकायत पर प्रारंभिक जांच में दोनों की गलती सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।
सेक्टर बी इंदिरानगर निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता उत्कर्ष कुमार मंगलवार रात पुलिस चौकी के बाहर सिगरेट पी रहे थे। आरोप है कि सिपाही सूरज ने अधिवक्ता को टोका तो उन्होंने कहा कि वह सड़क पर सिगरेट पी रहे हैं। इस जवाब से नाराज सिपाही ने अधिवक्ता से अभद्रता की और विरोध करने पर उन्हें पुलिस चौकी के भीतर ले जाकर मारपीट की। इस दौरान दरोगा हरि ओम पटेल भी मौजूद रहे। अधिवक्ता ने मामले की जानकारी अपने साथियों को दी तो बड़ी संख्या में अधिवक्ता वहां पहुंच गए। पुलिस चौकी के भीतर अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों में तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों ने किसी तरह अधिवक्ताओं को शांत कराया। उधर, विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उत्कर्ष ने मामले की शिकायत डीसीपी उत्तरी से की। डीसीपी ने एसीपी गाजीपुर को जांच सौंपी। जांच में सामने आया कि दरोगा और सिपाही का कृत्य पुलिस आचरण के खिलाफ है। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया।